कोसी क्षेत्र अब अधिक उपजाऊ हो जाएगा : मंत्री
मधुबनी। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कोसी क्षेत्र सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र बन जाएगा।
मधुबनी। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कोसी क्षेत्र सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र बन जाएगा। इस पिछड़े क्षेत्र में आवागमन भी सुदृढ़ होगा। सामाजिक न्याय की धारा और भी अधिक मजबूत होगी। शिक्षा को और भी अधिक बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक क्रांति को बल मिलेगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से बिहार की बागडोर संभाले हैं, तब से लगातार विकास कार्यो को धरातल पर उतार रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए असरदार अभियान चला रहे हैं। शराबबंदी, बाल विवाह निषेध, दहेज बंदी को सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक क्रांति का बड़ा रूप दिया है। शराबबंदी से घर-परिवार से लेकर समाज तक में अमन-चैन, सुख-शांति का माहौल कायम हुआ है। खासकर गरीब व मजदूर के जो पैसे नशे की भेंट चढ़ जाता था अब उन पैसों का सदुपयोग बच्चों को पढ़ाने में हो रहा है। इससे जहां घर में शांति का माहौल कायम हुआ है, वहीं बच्चों की पढ़ाई को भी बढ़ावा मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि कोसी नदी को शोक माना जाता रहा है। लेकिन, अब यही कोसी आने वाले दिनों में फलदायी व वरदायनी साबित होगी। सीएम नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र को विकसित कर रमणीय बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास तेज कर दिए हैं। सीएम ने शराबबंदी कर गांधी के सपनों को साकार किया है। वहीं सीएम ने सामाजिक न्याय की धारा को भी मजबूत किया है। सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक क्रांति सीएम ने लाया है।