Move to Jagran APP

गरीब, मजदूर, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : मंत्री

मधुबनी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 12:43 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 12:43 AM (IST)
गरीब, मजदूर, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग  के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : मंत्री
गरीब, मजदूर, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : मंत्री

मधुबनी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक विभिन्न राजनीतिक दलों व गैर-राजनीतिक संगठनों ने जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस क्रम में मधेपुर में परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि जिस फुलपरास विधानसभा से कभी जननायक कर्पूरी ठाकुर विधायक बने थे, आज वहीं से विधायक बनने पर गौरवान्वित महसूस करती हूं। कर्पूरी ठाकुर गरीब, मजदूर, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के मसीहा थे। उनका सारा जीवन इन्हीं वर्गों के उत्थान की चिन्ता में बीता। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विकास मिश्र, घोघरडीहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष धमेंद्र मंडल, उपेंद्र कामत, प्रमुख पति हरेराम मंडल, राज कुमार मंडल, मंगनू सिंह, संत लाल मंडल, भूषण यादव, शिव नारायण मंडल, अशोक मंडल, रंजू देवी सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार रखे।

loksabha election banner

झंझारपुर : अधिवक्ता संघ परिसर में अधिवक्ता संघ ने जननायक के जीवन धारा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता अधिवक्ता मिथिलेश ने की। महासचिव धीरेंद्र मिश्र ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं एक विचार थे। पूर्व जिला परिषद सदस्य राघवेंद्र कुमार दास, वरिष्ठ अधिवक्ता अतीकुर रहमान, विपिन कुमार झा, कमलेश झा, रत्नेश कुमार, आशुतोष यादव, बेचन राय समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

अंधराठाढ़ी: विधायक नीतीश मिश्रा ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार कमलेश ने किया। मौके पर उपप्रमुख रामबहादुर मंडल, मुखिया छोटू राय, राजेश कुमार मिश्रा, राजेश्वर मिश्र, पंसस भरत लाल राय आदि मौजूद रहे। प्रखंड राजद ने भी श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक रामावतार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मो. कामरुजम्मा, अनिल कुमार लोहिया, प्रमुख प्रतिनिधि संजीव उर्फ भोला यादव, महेंद्र राय, जयवीर यादव आदि दर्•ानो लोग मौजूद रहे।

खुटौना : स्थानीय बाजार के इंदिरा चौक स्थित भामा-कर्पूरी विचार केन्द्र में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी। बड़ी संख्या में जदयू एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। पूर्व जिला पार्षद अरविद कुमार महतो की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. पीतांबर साह समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

जदयू ने दी श्रद्धांजलि

बिस्फी : नूरचक गांव स्थित जदयू कार्यालय में जयंती मनाई गई। अध्यक्षता श्रीकांत यादब ने की। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सीमा मंडल, ललन मंडल, सतीश मंडल, सुरेश मंडल, सोना देवी, पूनम देवी, अरूण गिरी आदि ने अपने विचार रखे।

मधुबनी : स्थानीय जदयू कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रो. विनोद कुमार सिंह, शिव कुमार झा, कुमरजी झा, रामबाबू सिंह, अविनाश सिंह गॉड, डा. संजीव झा, गुलाब साह, सत्यनारायण यादव, भरत चौधरी, प्रभात रंजन, किशन मंडल, प्रमोद प्रभाकर, रविद्र चौधरी, विपिन सिंह, कपिल देव राय, टिकू कसेरा आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

मधुबनी : स्थानीय भाजपा कार्यालय के सभागार में अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल बिहारी कामत एवं जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल बिहारी कामत, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जिला महामंत्री ज्योति नारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अतिपिछड़ा मोर्चा महामंत्री कुलानंद राय, मनोज कुमार मुन्ना, राजीव झा, रामकुमार मंडल, रामपलट यादव आदि मौजूद रहे।

रहिका : रहिका प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न राजनीति पार्टी के बैनर तले कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई गई। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुजी झा, देवनारायण साह, राजद के रुदल यादव, मधुराय, मुरारी झा, प्रभांशु झा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

लदनियां : जदयू कार्यकर्ताओं ने कारी ठाकुर की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। मौके पर वैद्यनाथ साह, सुरेश कामत, साधु चौधरी, योगेंद्र पंडित, राजकुमार साह, विजय राम, रामकुमार राय, महेंद्र पंडित, विन्देश्वर सिंह, रामनरेश कामत, बेचन कामत, दीपनारायण साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मधुबनी : स्थानीय राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन उर्फ रिठ्ठू सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डा. पीके झा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशिनाथ चौधरी, विजय चंद्र दूबे, राजू अंसारी, शत्रुघन सिंह, महेश दास, दीपक चौधरी, जीवछ पासवान, श्याम पासवान, ललित चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, सुधीर पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.