मधुबनी की तुलना में झंझारपुर की वोटिग प्रतिशत बेहतर
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र की तुलना में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में वोटिग प्रतिशत बेहतर रहा।
मधुबनी। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र की तुलना में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में वोटिग प्रतिशत बेहतर रहा। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में जहां 53.81 फीसद ही वोटिग हुई वहीं झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 57.24 प्रतिशत वोट पड़े। खास बात यह भी है कि दोनों लोकसभा क्षेत्रों में पुरुष की तुलना में महिला मतदाताओं ने काफी बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं का वोटिग प्रतिशत 60 को पार कर गया, जबकि पुरुष का वोटिग फीसद 50 के आसपास ही सिमटकर रह गया। मधुबनी में महज 48.21 फीसद पुरुष ने ही मतदान किया। हालांकि 60.06 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं झंझारपुर में 51.25 प्रतिशत पुरुषों ने तो 63.83 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार पड़े वोटों का आंकड़ा : खजौली विधान सभा क्षेत्र में 1,72,223 वोटरों ने वोट डाले। इसमें 82,133 पुरुष वोटर तो 90,090 महिला वोटर शामिल हैं। इस विस क्षेत्र में कुल 58.56 फीसद वोट पड़े। 53.34 प्रतिशत पुरुष वोटर ने तो 64.31 प्रतिशत महिला वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र में 1,76,321 वोटरों ने वोट डाले। इसमें 82,585 पुरुष वोटर तो 93,736 महिला वोटर शामिल हैं। इस विस क्षेत्र में कुल 59.39 फीसद वोट पड़े। 52.80 प्रतिशत पुरुष वोटर ने तो 66.73 प्रतिशत महिला वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजनगर-अजा विधान सभा क्षेत्र में 1,66,004 वोटरों ने वोट डाले। इसमें 77,808 पुरुष वोटर तो 88,196 महिला वोटर शामिल हैं। इस विस क्षेत्र में कुल 52.45 फीसद वोट पड़े। 47.11 प्रतिशत पुरुष वोटर ने तो 58.86 प्रतिशत महिला वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र में 1,70,207 वोटरों ने वोट डाले। इसमें 79,871 पुरुष वोटर तो 90,336 महिला वोटर शामिल हैं। इस विस क्षेत्र में कुल 56.20 फीसद वोट पड़े। 50.28 प्रतिशत पुरुष वोटर ने तो 62.74 प्रतिशत महिला वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फुलपरास विधान सभा क्षेत्र में 1,76,422 वोटरों ने वोट डाले। इसमें 82,996 पुरुष वोटर तो 93,426 महिला वोटर शामिल हैं। इस विस क्षेत्र में कुल 56.26 फीसद वोट पड़े। 50.64 प्रतिशत पुरुष वोटर ने तो 62.41 प्रतिशत महिला वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लौकहा विधान सभा क्षेत्र में 1,98,172 वोटरों ने वोट डाले। इसमें 91,058 पुरुष वोटर तो 1,07,114 महिला वोटर शामिल हैं। इस विस क्षेत्र में कुल 60.65 फीसद वोट पड़े। 53.72 प्रतिशत पुरुष वोटर ने तो 68.12 प्रतिशत महिला वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप