जल-जीवन-हरियाली योजना को नया आयाम देंगे सीएम
मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन एवं परिसर सजधज का तैयार हो गया है।
मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन एवं परिसर सजधज का तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री यहां आज गुरुवार को दोपहर बाद पौने तीन बजे आएंगे। सघन पौधारोपण की अकीरा मियावाकी पद्धति, पंचायत सरकार भवन में टेरेस गार्डेनिग, मौसम आधारित कृषि संबंधी एवं अन्य विभागों के प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी प्रशासनिक तैयारियां प्राय: पूरी कर ली है। सीएम की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। एक हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री तो दूसरे हेलीकॉप्टर से सूबे के आला अधिकारी सिमरी पहुंचेंगे। इसके लिए दो हेलीपैड का निर्माण किया गया है। हेलीपैड व हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त किए गए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, र्किमयों का ब्रीफिग एवं पूर्वाभ्यास भी किया गया। जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत अन्य जिला व अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सिमरी गांव स्थित सीएम के कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों को कई आदेश-निर्देश भी दिए। इस दौरान कई जिला पार्षद समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि, समाज सेवी, राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
सीमावर्ती जिला होने के कारण सीएम की सुरक्षा के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। हेलीपैड की एंटी सबोटेज जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। हेलीपैड स्थल पर अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआइपी को गुलदस्ते, फूल-माला आदि से स्वागत करने के पूर्व इसकी एंटी सबोटेज जांच की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने की व्यवस्था भी की गई है। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल आने व वापस जाने के लिए कारकेड की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली रास्तों में जगह-जगह ड्राप गेट की भी व्यवस्था की गई है। सादे वेश में भी पुलिस, महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर फूलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किए गए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों व र्किमयों को चेताया गया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम एवं एसपी द्वारा विभिन्न वरीय पदाधिकारियों के बीच जवाबदेही बांट दी गई है। जगह-जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल, लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी का भी गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। वीडियोग्राफर को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। वाहनों के पाíकंग की भी व्यवस्था की गई है। क्यूआरटी को सादे लिबास में भी तैनात किया गया है। एक्सेस कंट्रोल रूम, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, क्लोज प्रोटेक्शन टीम, रिग राउंड सुरक्षा, एरिया डोमिनेशन की व्यवस्था से लेकर आकस्मिक प्लान भी तैयार किया जा चुका है। कार्यक्रम स्थल पर आने वालों की डीएफएमडी एवं एचएफएमडी जांच की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल की बैरिकेडिग की गई है। स्वान दस्ता की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा भी सुरक्षा हेतु कई व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव, डीजीपी, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, कई विभागों के मंत्री, जनप्रतिनिधि आदि भी मौजूद रहेंगे।