किसानों को दी गई सिचाई की जानकारी
मधुबनी। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर खेत को पानी जोर पकड़ने लगा है।
मधुबनी। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'हर खेत को पानी' जोर पकड़ने लगा है। किसान सलाहकार द्वारा इस बाबत सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रहुआ-संग्राम पंचायत में किसान सलाहकार जयकृष्ण प्रसाद किसानों से रूबरू हुए। इस योजना के तहत प्रत्येक खेत पर सिचाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है। वर्तमान में सिचित क्षेत्र के सिचाई स्त्रोत का भी सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सभी कार्य एप के माध्यम से होना है। इस कार्य हेतु किसानों की भी सामूहिक राय ली गई। बकौल जयकृष्ण प्रसाद रतुआर, नहरी जगन्नाथपुर तथा खरीक के किसानों ने बताया कि कृषि कार्य हेतु बिजली की एक अलग से फीडर का निर्माण हो। साथ ही साथ बंद पड़े स्टेट बोरिग को अविलंब चालू करने का सुझाव दिया।