बाबूबरही में लोजपा प्रत्याशी ने सभा कर जनता से मांगे वोट
मधुबनी। लोजपा के बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष दिलचंद सहनी की अध्यक्षता व लदनिया अध्यक्ष मनोज चौधरी व खजौ
मधुबनी। लोजपा के बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष दिलचंद सहनी की अध्यक्षता व लदनिया अध्यक्ष मनोज चौधरी व खजौली अध्यक्ष प्रभात रंजन के संयुक्त संचालन में भूपट्टी मध्य विद्यालय परिसर में चुनावी सभा हुई है। सभा को संबोधित करते लोजपा प्रत्याशी अमरनाथ प्रसाद ने नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि इनके शासन काल में बेरोजगारों की फौज खडी हो गई। महंगाई चरम पर पहुंची। एक भी उद्योग नहीं लगे।लॉकडाउन में बिहारी मजदूरों को ये दूसरे प्रदेश से लाने में विफल रहे। जो आए भी उनके साथ सम्मानजनक वार्ता नहीं हो सका। युवाएं दिग्भ्रमित हुए। कहा कि चिराग पासवान ने समृद्ध बिहार का जो सपना देखा है, उसमें बाबूबरही की सहभागिता की जरूरत है। ऐसे में मतदाता मालिकों का आशीर्वाद चाहिए। सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष शशिनाथ चौधरी, गुरूदेव पासवान, सीताराम यादव, सुरेंद्र कुमार चौधरी, राजू अंसारी, जुलेखा खातुन आदि ने संबोधित किया।