लाभ से वंचित सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रखंड मुख्यालय का घेराव
मधुबनी। सरकार के द्वारा दिए गए बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये मिलने में धांधली को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा जन आक्रोश मार्च निकाला गया।
मधुबनी। सरकार के द्वारा दिए गए बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये मिलने में धांधली को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा जन आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व एमएससीयू के प्रखंड अध्यक्ष लाला जी कर रहे थे। मार्च गिरिजा कल्याणेश्वर जिया दास महाविद्यालय से बाजार से चलकर प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहां लाभ से वंचित आक्रोशित लोगों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और वहीं धरना पर बैठकर नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए एमएसयू के बिहार प्रभारी प्रियरंजन पांडेय ने कहा की मिथिला स्टूडेंट यूनियन लगातार गरीब, मजबूर, शोषितों, वंचितों को हक दिलाने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। आज हजारों के संख्या में महिलाएं इस आक्रोश मार्च में शामिल हो कर अपना हक अपनी मांगों को रखने का काम किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज अहमद ने कहा की सरकारी योजनाओं का लाभ ऐसे व्यक्ति को मिलता है जो असल में इसके हकदार नहीं होते। कई घंटे बाद अंचलाधिकारी सुमन सहाय इस मामले की जांच कराने हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखने के आश्वासन पर धरना का समापन कराया। इस धरना में एमएसयू के जिला संगठन मंत्री विजय श्री टुन्ना,मयंक विश्वास, आनंद झा, श्याम सुमन, दानिस इकबाल,दिलीप पासवान, जयनरायन पासवान,दुलारी देवी, पवित्री देवी के साथ सैकड़ों की संख्या में बाढ पीड़ित उपस्थित थे।