क्रांति महासम्मेलन में नेताओं की बातें सुन उत्साहित हुए कांग्रेसी
मधुबनी। बिहार कांग्रेस का क्रांति महासम्मेलन बुधवार को वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया। खजौली
मधुबनी। बिहार कांग्रेस का क्रांति महासम्मेलन बुधवार को वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया। खजौली प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय खजौली बाजार स्थित उनके आवास पर इस महासम्मेलन के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने अपने नेताओं की बात सुनी। पार्टी नेताओं को सुन कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नेताओं की बात सुनकर उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अध्यक्ष श्री यादव का कहना था कि महासम्मेलन में प्रदेश स्तर के सभी वरीय नेताओं सहित कई केन्द्रीय नेताओं ने भी शिरकत की। कार्यकर्ता अपने नेताओं के बातों को सुन उर्जावान महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर विशेश्वर झा, राजा सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुशील झा, महिला सेल अध्यक्ष पुनिता देवी, ममता देवी, ललिता देवी, विमल देवी, रामातार मिश्र, राम नरेश यादव, मो. तनवीर ज़क़्की, मो. हारून, मो. छेदी, बिजली कांत झा, किशोरी प्रसाद सिंह, सुगदेव कैवर आदि उपस्थित थे।