आग लगने से चार घर राख
मधुबनी। लखनौर थाना की कछुवी पंचायत के विष्णुपट्टी गांव में रविवार की रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया।
मधुबनी। लखनौर थाना की कछुवी पंचायत के विष्णुपट्टी गांव में रविवार की रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण मवेशी घर में जलाए गए अलाव से उड़ी चिगारी बताई जाती है। इस अगलगी में रामशोभित चौधरी, राम सेवक चौधरी, रामभरत चौधरी, रामेश्वर चौधरी का घर जला है। मुखिया ओजीदा खातून एवं गृहस्वामियों ने जानकारी दी कि घर में रखे सभी सामान, कपड़ा, आभूषण, बहूमूल्य कागजात, फर्नीचर जलकर राख हो गए। करीब पांच लाख की संपत्ति बर्बाद होने की बात बताई गई।
बताया गया कि रविवार की रात अलाव से उड़ी चिगारी के कारण देखते ही देखते मोहल्ला के चार घर को अपने आगोश में ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें विकराल हो चुकी थी। फिर भी हिम्मत कर लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर लखनौर के नए बीडीओ शैलेन्द्र कुमार ने अग्निशमन दस्ता को सूचना दी। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाया। हालांकि, तब तक आग पर ग्रामीणों ने तकरीबन काबू पा लिया था। बीडीओ ने बताया कि उन्होंने कर्मचारी को सोमवार को घटनास्थल पर भेजा था। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में सरकारी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी है कि यह आग शॉट सर्किट से लगी है।