Move to Jagran APP

मारपीट में परसा के पूर्व मुखिया घायल

मधुबनी। बीते 05 अगस्त को परसा गांव में हुई मारपीट की घटना में पूर्व मुखिया सत्यनारायण मंडल घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM (IST)
मारपीट में परसा के पूर्व मुखिया घायल
मारपीट में परसा के पूर्व मुखिया घायल

मधुबनी। बीते 05 अगस्त को परसा गांव में हुई मारपीट की घटना में पूर्व मुखिया सत्यनारायण मंडल घायल हो गए। उनका इलाज डीएमसीएच में चला। इलाज से वापस आकर उन्होंने प्रतिपक्षियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्व मुखिया का आरोप है कि शराब का अवैध धंधा का विरोध करना उन्हें बार- बार महंगा साबित हो रहा है। इससे पूर्व भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमरजीत मंडल पूर्व में अवैध शराब धंधे मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने अमरजीत सहित नंदकिशोर मंडल, प्रेमचंद्र मंडल, रोशन मंडल, गोविद मंडल समेत 20 लोगों को नामजद किया है। दूसरी तरफ नंदकिशोर मंडल के मधुबनी अस्पताल में दिए गए फर्द बयान पर भी काउंटर केस दर्ज किया गया है। जिसमें पूर्व मुखिया श्री मंडल एवं उनके दो पुत्रों को नामजद किया गया है। दूसरी प्राथमिकी में घटना का कारण बताया गया कि पूर्व मुखिया श्री मंडल नंद किशोर मंडल की भाभी को अपने घर मिलने के लिए बुला रहे थे। बात की सच्चाई जानने उनके देवर नंदकिशोर मंडल पूर्व मुखिया के घर गए तो वहां उनके साथ मारपीट की गई। फिर दूसरी बार मंदिर पर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। नंदकिशोर मंडल का फर्द बयान मधुबनी से आने के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। इससे पूर्व पूर्व मुखिया सत्य नारायण मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दोनों का आरोप अलग अलग है। किसी बात के प्रतिशोध में मंदिर पर घटना हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.