अग्रिम राशि लेकर काम नहीं करनेवाली एजेंसी पर होगी प्राथमिकी
मधुबनी। झंझारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बुधवार को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों के साथ नल जल योजना की समीक्षात्मक बैठक की।
मधुबनी। झंझारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बुधवार को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों के साथ नल जल योजना की समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस माह के अंत तक हर हाल में चल रहे कार्यों में 75 प्रतिशत काम को पूरा करना है। काम पूरा करने की आपाधापी में यह कतई बर्दाश्त नहीं होगी कि आप गुणवत्ता से समझौता करें। सुनिश्चित हो कि काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है। अगर काम में गड़बड़ी पाई गई तो इससे जुड़े अभियंताओं सहित वार्ड क्रियान्वयन समिति पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जहां लक्ष्य पूरा नहीं होगा। उन वार्ड अध्यक्ष और सचिवों से स्पष्टीकरण होगी।समीक्षा में यह बात सामने आई कि कई वार्डों में अग्रिम राशि लेकर संबंधित एजेंसी कार्य नहीं कर रही है। बीडीओ ने कहा कि ऐसे एजेंसी को चिन्हित कर वार्ड अध्यक्ष व सचिव उनलोगों पर एफआईआर दर्ज कराएं। बीडीओ ने अग्रिम भुगतान न करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड कर्मी भगवान साफी, सेवक राम सुंदर पासवान, रामचंद्र मुखिया, शशिकांत महाराज, रोशन कुमार सिंह, दिलीप कुमार मंडल, अशोक सिंह, श्रीकांत भंडारी, हरे राम सदाय, प्रकाश झा, रूपेश यादव, किशन पासवान, श्रवन राय, विनय कुमार यादव, राम नारायण दास, कयूम अंसारी, राम कुमार रावत सहित अन्य लोग थे।