Move to Jagran APP

समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से किसानों को होगा विशेष लाभ : हुकुमदेव

मधुबनी । एसके चौधरी शिक्षान्यास के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा बसैठ में आयोजित प्री रबी सम्मेलन का उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता हुकुमदेव नारायण यादव ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 11:04 PM (IST)
समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से किसानों को होगा विशेष लाभ : हुकुमदेव
समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से किसानों को होगा विशेष लाभ : हुकुमदेव

मधुबनी । एसके चौधरी शिक्षान्यास के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा बसैठ में आयोजित प्री रबी सम्मेलन का उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता हुकुमदेव नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कृषकों को उपलब्ध जमीन एवं उपलब्ध संसाधन के अनुकूल बेहतर तकनीकी के साथ खेती करनी चाहिए। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। खेती के लिए कम जमीन, कम पानी, रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम लागत की तकनीकी के साथ करें, जिससे खेती के स्वरूप परंपरा कायम रहे। समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से किसान फसल, बागवानी, पशुपालन एव मत्स्य पालन का समन्वय कर कम लागत में भी अधिक से अधिक आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है। किसानों के उत्थान व विकास एवं कल्याण के लिए जोड़ों पर कार्य की जा रही है। किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं जो उचित नहीं है। सदन में मुद्दे पर बहस करने व बजाय भाग रहे हैं और बाहर आकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ प्रतिज्ञा से काम कर रही है। किसान अन्नदाता कहलाते हैं। मौके पर न्यासी अशोक कुमार चौधरी, वैज्ञानिक सह प्रधान मंगलानंद झा, वैज्ञानिक प्रमोद कुमार झा, वैज्ञानिक राकेश सिंह यादव, ई. शंकर सिंह, ईश्वर, नीरज कुमार, अमान, उमाशंकर प्रसाद गुप्ता, परवेज आलम, किशोरचन्द्र झा, शुभचन्द्र झा, कामनी देवी, विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया। सम्मेलन में 127 कृषक एवं महिला किसान ने भाग लिया। सम्मेलन में किसानों के बीच पौधे का वितरण किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.