बाढ़-सुखाड़ से निजात दिलाने की दिशा में होगी ठोस पहल : एमएलसी
मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के बेतौना गांव में ग्रामीणों की ओर से मध्य विद्यालय परिसर में पूर्व मुखिया
मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के बेतौना गांव में ग्रामीणों की ओर से मध्य विद्यालय परिसर में पूर्व मुखिया प्रभात कुमार कर्ण की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर का अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर एमएलसी ठाकुर ने कहा कि आपके विश्वास व आशीर्वाद को नीलाम नहीं होने दूंगा। आपके सम्मान व आशीर्वाद से ही इस मुकाम पर पहुंचा हूं। कहा कि मधुबनी को बाढ़-सुखाड़ से निजात दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा। एक साधारण गरीब परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को भाजपा द्वारा सम्मान दिया गया है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत जिले के सभी नदी व तालाब एवं नाले का उड़ाही कराई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें। मधुबनी में विकास की गति और तेज किया जाएगा। हर खेतों मे पानी पहुंचाया जाएगा। नदी का प्रबंधन कर नदियों को बरदायनी बनाया जाएगा। जिले में पांच हजार तालाब हैं। जिले में तालाब व नदियों को अतिक्रमण का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। नदियों व तालाबों की उड़ाही कराई जाएगी। सुन्दर बिहार, सुन्दर मधुबनी व आत्मनिर्भर बेनीपट्टी बनाया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सूबे में न्याय के साथ विकास हो रहा है। हर घर में बिजली व नल-जल योजना एवं गली-नाली का निर्माण कराया जा रही है। इस अवसर पर जिला परिषद सुनैना देवी, अखिलेश मिश्रा, कंचन मिश्रा, जटाशंकर मिश्रा, शिवजी भंडारी, मनोज कुमार झा, उच्चैठ मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, लालगोविद झा, किशुनदेव यादव, विद्या झा, नुनू झा सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया।