Move to Jagran APP

बाढ़ से घिरे तीन दर्जन गांवों में तबाही व बर्बादी का मंजर

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड में बाढ़ के पानी से तीन दर्जन गांव अब भी घिरे हुए हैं। हर तरफ तबाही व बर्बादी का मंजर दिखने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
बाढ़ से घिरे तीन दर्जन गांवों में तबाही व बर्बादी का मंजर
बाढ़ से घिरे तीन दर्जन गांवों में तबाही व बर्बादी का मंजर

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड में बाढ़ के पानी से तीन दर्जन गांव अब भी घिरे हुए हैं। हर तरफ तबाही व बर्बादी का मंजर दिखने लगा है। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने से बाद गांव के लोगों की तबाही व परेशानी और बढ़ती जा रही है। 23 दिनों से बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों का हाल बेहाल है। यातायात की गंभीर समस्या है साथ ही सड़क सम्पर्क भंग हो चुका है। पानी उतर रहा है लेकिन बाढ़ पीड़ितों के समस्याएं बढ़ती जा रही है। बाढ़ ने लोगों को लाचार व विवश बना दिया है। सरकार व प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के खोज खबर नहीं ले रहा है। बेनीपट्टी से साहरघाट जाने वाली सड़क में मलहामोड़ उच्चैठ के निकट बाढ़ का पानी बहने से इस सड़क पर आवागमन ठप है। सोईली से करहारा गुलरिया टोल, बलिया से खसियाघाट, बेतौना से सोहरौल, समदा से सोहरौल, सदहिया से चानपुरा सड़क पर बाढ़ के पानी बह रहा है। बाढ़ के पानी ने चानपुरा धनुषी बांध पर बने फाटक को क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिया है। बाढ़ से दो दर्जन से अधिक सड़कें टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। विशनपुर से माधोपुर, बररी से बानगंगा विशनपुर सड़क जहां कई जगहों पर टूट गई है साथ ही सड़क के उपर पानी बहने से आवागमन ठप है। सोईली से करहारा गुलरिया टोल, सोहरौल, खसियाघाट सड़क पर नाव पर नाव चल रही है। बाढ़ से घिरे टापू में तब्दील करहारा, हथियरवा, नवगाछी, सोहरौल, बिर्दीपुर, गुलरिया टोल गांव में नाव के सहारे ही लोग जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में पशु चारा का घोर अभाव है। प्रखंड के बररी, विशनपुर, वाजीतपुर, सिड़वारा, फुलवरिया, माधोपुर, हथियरवा, रजवा, धनुषी, चानपुरा पश्चिम, करहारा, बिर्दीपुर, सिमरकोण, सोहरौल, गुलरिया टोल, समदा, खसियाघाट, पाली, भगवतीपुर, शाहपुर, छुलकाढ़ा, विशे लडूगामा, सलहा, उच्चैठ, जगत, बेहटा, डिहुलीशेर, बलिया, गंगुली, अंधरी, उड़ेन, बेतौना सहित तीन दर्जन गांव घिरा हुआ है। बीमार लोगों को नाव पर बैठाकर इलाज के लिए लाया जाता है। हर तरफ बर्बादी व तबाही दिख रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.