मधवापुर की चार पंचायतों में चुने गए उप मुखिया व उप सरपंच
मधवापुर प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में अंतिम दिन चार पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया गया। सबसे पहले पिहवाड़ा पंचायत के मुखिया अर्चना कुमारी समेत सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उप मुखिया पद के लिए अनिल साह व रेखा कुमारी ने नामांकन किया।

मधुबनी । मधवापुर प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में अंतिम दिन चार पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया गया। सबसे पहले पिहवाड़ा पंचायत के मुखिया अर्चना कुमारी समेत सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उप मुखिया पद के लिए अनिल साह व रेखा कुमारी ने नामांकन किया। मतदान के बाद मतगणना में अनिल साह को छह मत व रेखा कुमारी को आठ मत मिले। एक मत अवैध रहा। रेखा कुमारी निर्वाचित घोषित की गई। उप सरपंच के लिए छोटे मोमिन व मनोज कुमार साह ने नामांकन किया। मतदान के बाद मतगणना में छोटे मोमिन को तीन मत, मनोज कुमार साह को नौ मत और तीन मत अवैध रहे। मनोज कुमार साह निर्वाचित घोषित हुए। तरैया पंचायत के मुखिया अवधेश ठाकुर उर्फ भिखारी ठाकुर व सरपंच रामजीवन यादव समेत सभी वार्ड सदस्य व पंच को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उप मुखिया पद पर लव भंडारी व रामदेव साह ने नामांकन किया। मतदान के बाद रामदेव साह निर्वाचित घोषित किए गए। उप सरपंच पद पर भी दो लोग गोपी ठाकुर व विनय कुमार झा ने नामांकन किया। मतदान के बाद गोपी ठाकुर निर्वाचित घोषित किए गए। इसी तरह पिरोखर पंचायत के मुखिया सुचित्रा सिंह व सरपंच ममता देवी समेत वार्ड सदस्य व वार्ड पंच को शपथ दिलाई गई। उप मुखिया के लिए सुधीर कुमार ठाकुर व धीरज कुमार सिंह ने नामांकन किया। सुधीर कुमार ठाकुर निर्वाचित घोषित हुए। उप सरपंच के लिए दो लोग मीरा देवी व सिकंदर दास ने नामांकन किया। मीरा देवी निर्वाचित हुई। विशनपुर पंचायत के मुखिया रेणु देवी व सरपंच जहिरा खातून के साथ सभी वार्ड सदस्य व पंच को शपथ दिलाई गई। उप मुखिया पद के लिए वंशी सिंह व शोभित मुखिया ने नामांकन किया। शोभित मुखिया निर्वाचित हुए। समाचार प्रेषण तक उप सरपंच का चुनाव जारी था। प्रेक्षक के रूप में वरीय समाहर्ता साहब रसूल, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
--------------------
Edited By Jagran