Move to Jagran APP

ब्राह्मण महासभा पीड़ितों के साथ, घटना के कारणों की हो निष्पक्ष जांच : ई. आशुतोष

मधुबनी। ब्राह्मण महासभा की बैठक काली स्थान बेहटा में प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा की अध्यक्षत

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 11:48 PM (IST)
ब्राह्मण महासभा पीड़ितों के साथ, घटना के कारणों की हो निष्पक्ष जांच : ई. आशुतोष
ब्राह्मण महासभा पीड़ितों के साथ, घटना के कारणों की हो निष्पक्ष जांच : ई. आशुतोष

मधुबनी। ब्राह्मण महासभा की बैठक काली स्थान बेहटा में प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महमदपुर में हुई सामूहिक हत्याकांड पर दुख व संवेदना प्रकट करते हुए गैबीपुर गांव में आगजनी की घटना पर भी दुख प्रकट किया गया। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा ने महमदपुर गांव में जाकर पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना को दुखद व हृदय विदारक बताया। कहा कि महमदपुर का सामूहिक हत्याकांड सरकार व प्रशासन के लापरवाही की देन है। कहा कि अपराध करने वाले अपराधी होते हैं, उनकी कोई जाति या धर्म नहीं होती। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि इस तरह घटना को अंजाम दिया गया। इसकी निष्पक्ष जांच जरुरी है। कहा कि ब्राह्मण महासभा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। कहा कि घटना में कई निर्दोष लोगों को भी आरोपित किया गया है। प्रशासन इसकी निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच करें। ब्राह्मण महासभा अन्याय का कभी साथ नहीं देगी। कहा कि जब इस घटना में सभी जाति व धर्म के लोगों को आरोपित किया गया है तो फिर राजनीतिक उन्माद नहीं फैलाना चाहिए। प्रशासन हमें जोड़दार आंदोलन के लिए विवश न करें। महमदपुर सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। कहा कि हत्याकांड में 70, 75 एवं 80 वर्ष के बूढ़े को भी आरोपित किया गया है। दोषी बचे नहीं एवं निर्दोष फंसे नहीं, इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। गैबीपुर में मुख्य आरोपित प्रवीण झा के घर हुई आगजनी की घटना दुखद है। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ झा, प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा, बक्सर के मनीष भूषण ओझा, अरवल के प्रमोद ओझा, वैशाली के प्रशांत मिश्रा, मुजफ्फरपुर के अशोक झा, मुकेश पाठक, अमित कुमार झा, हरेंद्रनाथ राय, राजेंद्र मिश्र, प्रो. मीनू पाठक, ललित झा, कुलभूषण प्रसाद, प्रो, केसी पाठक, कालीशचन्द्र झा कन्हैया, हरि ठाकुर, मुकेश झा, बबलू ठाकुर, कमलकांत ठाकुर, सुधीर झा, गौवर झा सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.