Move to Jagran APP

अधिवक्ता संघ चुनाव में वासुदेव झा बने अध्यक्ष और महासचिव बने संजीव कुमार झा

मधुबनी। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में महासचिव पद पर लगातार दूसरी बार संजीव कुमार झा काबिज हु

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 11:27 PM (IST)
अधिवक्ता संघ चुनाव में वासुदेव झा बने अध्यक्ष और महासचिव बने संजीव कुमार झा
अधिवक्ता संघ चुनाव में वासुदेव झा बने अध्यक्ष और महासचिव बने संजीव कुमार झा

मधुबनी। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में महासचिव पद पर लगातार दूसरी बार संजीव कुमार झा काबिज हुए। वहीं, अध्यक्ष पद पर वासुदेव झा ने विजयश्री हासिल की। पूर्व में भी वे संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर जगन्नाथ महतो निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर लगातार दूसरी बार धीरेन्द्र कुमार धीरज काबिज हुए। सहायक सचिव पद पर पूनम देवी निर्वाचित हुई। कोषाध्यक्ष गणेश कुमार और अंकेक्षक के पद पर सुदीप कुमार बोस को जीत हासिल हुई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो. इरफानुल हक, मो. जयाउद्दीन, रामाधीन महतो, साकेत कुमार महतो, सुशील यादव, संजय कुमार राय रंजन, हीरालाल यादव चुने गए। वहीं, वरीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उमेश प्रसाद सिंह, राम कुमार झा, शशिभूषण कुमार मिश्र निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन पदाधिकारी विन्देश्वर पासवान ने बताया कि सोमवार को चार बजे से रात्रि 11 बजे तक मतों की गिनती हुई और विजयी उम्मीदवारों की विधिवत घोषणा हुई। उन्होंने चुनाव संचालन टीम और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष पद पर विजयी वासुदेव झा ने 225 और सैयद मंजरूल इस्लाम ने 191 वोट प्राप्त किए। महासचिव पद पर संजीव कुमार झा और सत्यनारायण यादव में कांटे की टक्कर हुई। संजीव झा ने 143 तथा सत्यनारायण यादव ने 141 वोट प्राप्त किए। संयुक्त सचिव पद पर धीरेन्द्र कुमार धीरज ने 167 तथा अनिल कुमार कुशवाहा ने 111, वरूण कुमार लाल दास ने 102, अवधेश कुमार सिंह ने 95 तथा रेणु कुमारी मिश्रा ने 70 वोट प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद पर गणेश यादव ने सर्वाधिक 404 तथा फैज अहमद ने 142 वोट प्राप्त किए। वहीं, अंकेक्षक पद पर सुदीप कुमार बोस ने 286 वोट प्राप्त किए तथा दिग्विजय प्रसाद सिंह को 267 वोट मिले। जीत के पश्चात अध्यक्ष वासुदेव झा और महासचिव संजीव कुमार झा और अन्य विजेताओं ने वोटरों का आभार जताते हुए संघ को मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.