्रशिलान्यास के 11 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण
मधुबनी। बदहाल ननौर-हरड़ी सड़क के निर्माण पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। सड़क किनार
मधुबनी। बदहाल ननौर-हरड़ी सड़क के निर्माण पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। सड़क किनारे ग्रेनाइट पत्थर का शिलापट्ट राहगीरों व स्थानीय लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। प्रखंड की यह एक महत्वपूर्ण सड़क है, जो एनएच-57 से कई गांवों को जोड़ती है। साथ ही ये सड़क पर्यटन से ²ष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। ऐतिहासिक चंदेश्वर नाथ महादेव स्थान तक जाने के लिए लिक रोड का काम करती है। सड़क ननौर चौक से चंदेश्वर स्थान हरड़ी तक जाती है। इसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर है। इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास सात मार्च 2020 को विधायक और वर्तमान पीएचईडी मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान ने किया था। शिलान्यास के 11 महीने बीत जाने के बाद भी यह सड़क पूर्व की ही भांति उपेक्षित है। हालांकि, पिछले साल इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और कहीं-कहीं सड़क किनारे मिट्टीकरण भी किया गया था। इसकी कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, झंझारपुर है। शिलान्यास के बाद जगी थी उम्मीद, अब निराशा
सड़क के शिलान्यास के बाद लोगों में इसके निर्माण की उम्मीद जागी थी, लेकिन शिलान्यास के कई महीनों बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से अब लोगों में निराशा छाने लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मुख्य सड़क वर्षो से जर्जर और बदहाल है। जिस कारण भभाम, हरड़ी, बटौआ, रही टोल आदि गांव के लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शारीरिक और आर्थिक रूप से भी ये लोगो पर असर डाल रही है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग पांव-पैदल जान जोखिम में डालकर सफर करने पर मजबूर हैं। दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है।