सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
मधुबनी। दरभंगा-औंसी-रहिका पथ पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दू
मधुबनी। दरभंगा-औंसी-रहिका पथ पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त पथ (एनएच 527 बी) में जिरोमाईल-औंसी के बीच रहिका क्षेत्र के नवरत्न टोल निवासी मिथिलेश कुमार यादव गांव के ही अनिरुद्ध कुमार यादव के साथ अपनी बाइक से देर रात करीब 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक मिथिलेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी अनिरुद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। देर रात टक्कर की आवाज सुन स्थानीय लोग जब घर से बाहर निकले तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। औंसी ओपी की पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और स्कॉर्पियो एवं बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दरभंगा-औंसी-रहिका पथ पर हुई दुर्घटना। स्कॉर्पियो छोड़ चालक फरार, मृतक के घर मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार मृतक मिथिलेश यादव बसौली में यादव लाइन होटल चलाते थे। उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। इधर, युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम का माहौल है। नदी किनारे मिला अज्ञात शव मधुबनी। अंधरामठ थाना पुलिस ने तिलयुगा नदी के किनारे से नरेंद्रपुर गांव के समीप एक अज्ञात शव बरामद किया है। मृतक की उम्र करीब चालीस वर्ष बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।