बुनियाद केंद्र को अपना भवन तक नसीब नहीं
मधुबनी। करीब 45 लाख आबादी वालेजिला मुख्यालय में दिव्यांगों के संचालित अपना भवन तक नसीब नहीं हो
मधुबनी। करीब 45 लाख आबादी वालेजिला मुख्यालय में दिव्यांगों के संचालित अपना भवन तक नसीब नहीं हो सका है। दिव्यांगों के लिए विविध सुविधा प्रदान करने वाले बुनियाद केंद्र का जिला मुख्यालय में अपना भवन नहीं होने से वर्तमान में हवाई अड्डा के निकट कदम चौक स्थित एक भाड़े के भवन में चल रहा है। आज विश्व दिव्यांग दिवस पर इस बुनियाद केंद्र पर दिव्यांगों के बीच विविध कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। मालूम हो कि एक वर्ष पूर्व तक स्थानीय रसूल कॉलोनी भौआड़ा में एक भाड़े के भवन में संचालित बुनियाद केंद्र के लिए पंडौल प्रखंड कार्यालय स्थिति भवन के निर्माण की गति धीमी रही है।
--------------
बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित योजनाएं :
बुनियाद केंद्र के गतिशीलता प्रशिक्षक डा. शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि बुनियाद केंद्र पर वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद केंद्र में उपलब्ध सुविधा के लिए आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। रजिस्ट्रेशन के बाद केंद्र पर निश्शुल्क मिलेगी वाली सुविधाओं में वाक एवं श्रवण संबंधित जांच, निदान एवं परामर्श, नेत्र जांच एवं उपचार, सलाह, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण संबंधित सुविधाएं, रेफरल सेवाएं, फिजियोथेरेपी की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा के अन्य संबंधित योजनाओं का लाभ शामिल है। लाभ के लिए मार्गदर्शन की व्यवस्था बहाल है। उन्होंने बताया कि जिले के जयनगर, फुलपरास, झंझारपुर तथा बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय में बुनियाद केंद्र का संचालन हो रहा है। जिले में वयस्क दिव्यांगों की संख्या करीब 42 लाख
मधुबनी। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में व्यस्क दिव्यांगजनों की कुल संख्या 31 लाख 41 हजार 653 है। जबकि, 80 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग की कुल संख्या जिले में 72 हजार 639 है। वहीं, हजारों दिव्यांग आज भी विभागीय सूची से बाहर है। बता दें कि हरलाखी विस क्षेत्र में वयस्क दिव्यांगों की संख्या पांच हजार 969 है। जबकि, बेनीपट्टी में दो हजार 636, खजौली में छह हजार 47, बाबूबरही में दो हजार 823, बिस्फी में दो हजार 762, मधुबनी में चार हजार 256, राजनगर में पांच हजार 359, झंझारपुर में आठ हजार 284, फुलपरास में तीन हजार 81 और लौकही में दो हजार 931 व्यस्क दिव्यांग हैं। जिले के 31 लाख 41 हजार 653 दिव्यांगजनों में 16 लाख 46 हजार 23 पुरुष, 14 लाख 95 हजार 460 महिला दिव्यांग शामिल हैं। दिव्यांगजन सम्मान समारोह आज मधुबनी। विश्व दिव्यांग दिवस पर संभव ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी के तत्वावधान में शहर के शहर के शंकर चौक स्थित होटल डीजी के सभागार में जिला स्तरीय दिव्यांगजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह का उद्घाटन नगर विधायक समीर कुमार महासेठ करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मुकेश पंजियार, विजय रमन व गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि समारोह में भारत विकास परिषद के दायित्वधारी भी शामिल होंगे।