दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने पति सहित छह पर ठोका मुकदमा
मधुबनी। दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग एक विवाहिता ने अपने पति सास ससुर ननद एवं ननदोई सहित छ
मधुबनी। दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, ननद एवं ननदोई सहित छह के विरुद्ध केस किया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित खोजपुर टोले डोहटा निवासी 26 वर्षीया विवाहिता अंकू कुमारी ने महिला थाना मधुबनी में अपने पति राहुल कुमार राय, ससुर इंद्र कुमार राय उर्फ इंदू, सास रेणु देवी, ननद राखी देवी उर्फ जूली, ननदोई मुकेश कुमार झा सहित उमाकांत झा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता अंकू कुमारी का मायका राजनगर थाना क्षेत्र स्थित सुगौना गांव में है। प्राथमिकी के अनुसार अंकू कुमारी की शादी हिदू रीति-रिवाज से 21 फरवरी 2019 को सुगौना गांव स्थित मायके में बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोजपुर टोले डोहटा निवासी राहुल कुमार राय के साथ हुई थी। शादी के बाद 28 फरवरी 2019 को विवाहिता अंकू कुमारी अपने ससुराल खोजपुर टोले डोहटा गई। ससुराल जाते ही ससुराल वाले दहेज कम दिए जाने की बात कह प्रताड़ित करने लगा। पिता से दस लाख रुपये दहेज मांगने के लिए दबाव बनाने लगा। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर नौकरानी की तरह रखने की धमकी दी। रिश्तेदारों से बात करने पर रोक लगा दिया गया। कमरे में बंद कर रखा गया। छह मार्च 2019 को विवाहिता को लेकर उसके ससुराल वाले उड़ीसा के कटक जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर के लिए प्रस्थान किया। गोपालपुर पहुंचने पर विवाहिता को उसके पति प्रताड़ित एवं मारपीट करने लगा और भूखे-प्यासे घर में भी बंद करके रखने लगा। विवाहिता का मोबाइल फोन भी ले लिया। जिस कारण विवाहिता प्रताड़ित करने की बात अपने पिता को भी नहीं बता पा रही थी। एक दिन जब विवाहिता को बंद कमरे से निकाला गया तो इस प्रताड़ना की शिकायत उन्होंने वहां के आस-पड़ोस के लोगों से की। इसी दौरान उनका पति दुबई जाने की तैयारी करने लगा। विवाहिता भी पति के साथ दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति ने विवाहिता से कहा कि वीजा के लिए पिता से सात लाख रुपये मंगवाने के बाद ही दुबई ले जाउंगा। वीजा के लिए पिता से रुपये मंगवाने से इंकार करने पर विवाहिता के साथ पति, सास, ससुर, ननद एवं ननदोई मारपीट करने लगे। विवाहिता को छोड़कर उनका पति दुबई चला गया। इसके बाद सास और ससुर विवाहिता को और भी अधिक प्रताड़ित करने लगा। दो फरवरी 2020 को सास एवं ससुर ने विवाहिता से कहा कि चार पहिया वाहन के लिए पैसा मंगवाने का जोर देते हुए मारपीट की। इसके बाद छह फरवरी को विवाहिता को लेकर उनका ससुर कटक से घर के लिए रवाना हुआ और सात फरवरी को विवाहिता को उनके मायके सुगौना के पास भगवानपुर चौक छोड़ दिया। प्राथमिकी में विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी भी आरोपित के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।