Move to Jagran APP

झंझारपुर में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

मधुबनी। कोविड जांच के बाद अनुमंडल क्षेत्र में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मर

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 11:21 PM (IST)
झंझारपुर में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव
झंझारपुर में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

मधुबनी। कोविड जांच के बाद अनुमंडल क्षेत्र में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मरीजों की रफ्तार यही रही तो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में कोरोना से कोहराम मच सकता है। अनुमंडल अस्पताल के कोविड सेंटर में शुक्रवार को कुल 158 लोगों की जांच की गई। जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले लोगों में नगर पंचायत क्षेत्र के बेलाराही, लखनौर प्रखंड के गंगापुर, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना, गोशाला रोड, मधुबनी के एक-एक व्यक्ति के अलावा अनुमंडल अस्पताल की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। अनुमंडल अस्पताल के कोविड सेंटर में कुल 158 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें रैपीड किट से 150 एवं आरटीपीसीआर से आठ लोगों की जांच शामिल है। यह जानकारी मुख्य टेक्निशियन कार्तिक प्रसाद ने दी है। जांच कार्य में संतोष कुमार, पवन कुमार एवं जीएनएम सोनी कुमारी सहयोग दे रही थी। यहां के आइसोलेशन सह कोविड केयर सेंटर में पांच नए मरीजों को भर्ती किया गया है। जिसमें एक नपं के बेलाराही, एक लोहना का एवं तीन महिला मरीज एसडीएम आवास से हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी अपनी मां के साथ भर्ती है। यह जानकारी कोविड केयर सेंटर पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार ने दी है। 19 की जांच, दो मिले पॉजिटिव फुलपरास। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के दूसरे लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरडीहा में रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 19 लोगों की जांच में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को भी कोविड-19 जांच के दौरान दो पॉजिटिव पाए गए थे। पीएचसी घोघरडीहा से मिली जानकारी के अनुसार घोघरडीहा प्रखंड में अबतक कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पॉजिटिव आने वालों में एक गुलरिया टोल के हैं जो मध्यप्रदेश से कुछ दिन पहले घर आए थे। वहीं, दूसरे व्यक्ति थरविटिया गांव के है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरडीहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. करण कुमार ने बताया कि पॉजिटिव लोगों को दवा देकर तत्काल होम आइसोलेशन में रखा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.