जिले के 18 हजार घरों की एक लाख से अधिक आबादी कंटेनमेंट जोन में
मधुबनी। जिले में चार स्थानों से करोना वायरस से पॉजिटिव पांच व्यक्ति मिल चुके हैं।
मधुबनी। जिले में चार स्थानों से करोना वायरस से पॉजिटिव पांच व्यक्ति मिल चुके हैं। इनमें एक महिला सिपाही समेत दो महिला एवं तीन पुरुष शामिल हैं। जिन चार स्थानों से कोरोना पॉजीटिव महिला या पुरुष मिला है, उन सभी को इपिसेंटर एवं कंटेनमेंट जोन घोषित कर तीन किमी परिधि को सील कर दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। मधुबनी नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गंगासागर, भौआड़ा कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 13,287 एवं व्यक्तियों की संख्या 53,248 है। इस कंटेनमेंट जोन में गंगासागर निधि चौक, रामकृष्ण पुरम कालोनी, मोर्चा टोला राम चौक, बरदीवन, कंटाही, बारी टोल, कुर्मी टोल, लक्ष्मीसागर, हवाई अड्डा क्षेत्र, चकदह, मंसूरी टोला, कोतवाली चौक,महासेठी मोहल्ला, मेहतर टोला, बिजली कालोनी, ईद मोहम्मद चौक, सिघिनियां चौक, महथा सागर, गोवापोखर, मल्लाह टोला, चमनटोली, जेपी कालोनी, हनुमान नगर कालोनी, स्टेडियम रोड, सूरतगंज, स्टेशन मोहल्ला, आयाची नगर, नोनिया टोली, भूप नारायण सिंह कालोनी, तिरहुत कालोनी, बसुआरा चौक, झखराही, सहुआ, कैटोला चौक, श्रीपुरहाटी आंशिक, बाटा चौक, नगर थाना, मूसानगर एवं जलधारी चौक को शामिल किया गया है। इस जोन के नोडल पदाधिकारी रहिका के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंचल कुमार बनाए गए हैं।
कलुआही प्रखंड के नरार वार्ड नंबर : दो राजपूत टोल कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 5,684 एवं व्यक्तियों की संख्या 34,104 है। इस कंटेनमेंट जोन में पुरसौलिया, बरदेपुर, मधुबनी टोल, नरार उत्तर, नरार पश्चिम, नरार कोठी, नवटोली, कालिकापुर, कांगर टोल, भरतपट्टी एवं मेना टोल शामिल हैं। इस जोन के नोडल पदाधिकारी कलुआही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र कुमार को बनाया गया है। उक्त संबंध में सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। प्रतिनियुक्ति अधिकारी इन इलाकों के डिस इंफेक्शन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
तीसरा कंटेनमेंट जोन करहारा मध्य विद्यालय, मधेपुर के तीन किमी परिधि में बनाया गया है। इस जोन में करहरा, चुन्नी कुर्सो, पकौल, टेंगारी, रूपौली, भखराईन, रामपुरा, चकनावा, नगटोलिया, सिधियौन,खरीक रतुआर,नजरी, जग्रनाथपुर व बैनाही को शामिल किया गया है। इस जोन में 3838 घरों के 22900 लोग रहते हैं। चौथा कंटेनमेंट जोन मध्य विद्यालय उर्दू पिपरौलिया को बनाया गया है। इसमें चनौरागंज, कनकपुरा, ताजपुर, नवानी, पिपरौलिया, बिस्टोल व अरड़िया को शामिल किया गया है। इस जोन में 4709 घरों के 28254 लोग रह रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को घर में ही रहना होगा अनिवार्य
कंटेनमेंट जोन वाले लोगों को घरों में ही रहना होगा। होम क्वारंटाइन पर सख्ती रहेगी। बाहर से संपर्क नहीं रहेगा। पूरी तरह डिस इंफेक्टेड होने और हर व्यक्ति के क्वारंटाइन पूरा होने के बाद ही कंटेनमेंट जोन से निकाला जा सकेगा। इस दौरान इन इलाकों पर प्रशासनिक सख्ती रहेगी और बाहर से किसी को भी इन क्षेत्र में आना जाना नहीं होगा।