Move to Jagran APP

कोरोना संकट से उबरने को आत्मविश्वास जरूरी

मधुबनी। नगर विधायक व राजद प्रवक्ता समीर कुमार महासेठ ने विभिन्न क्वारंनटाइन सेंटरों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 11:52 PM (IST)
कोरोना संकट से उबरने को आत्मविश्वास जरूरी
कोरोना संकट से उबरने को आत्मविश्वास जरूरी

मधुबनी। नगर विधायक व राजद प्रवक्ता समीर कुमार महासेठ ने विभिन्न क्वारंनटाइन सेंटरों का जायजा लिया। प्रवासियों की समस्या का निदान किया। साथ ही प्रवासियों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। कोरोना से परेशान अपने क्षेत्र की जनता व प्रवासियों का हाल जानने के लिए विधानसभा क्षेत्र के रहिका प्रखंड के खजूरी पंचायत के रहजन, खजूरी नवटोली, खजूरी, कजीयाना, फतेहपुर, अंधरी मुसहरी एवं सुंदरपुर भिट्ठी पंचायत के कई गांवों व क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों का दर्द बांटने का काम कर रहे है। प्रवासी की समस्या का समाधान विधायक के द्वारा अपने स्तर से किया जा रहा है। प्रवासियों को जरूरी सामाग्री सैनिटाइजर, मास्क, गमछा, खाद्य सामग्री, ड्राई फ्रूट्स, साबुन, सत्तू, बिस्किट, आदि उपलब्ध कराया। फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करने का आग्रह किया। कोरोना संकट से उबरने के लिए मन मे विश्वास पैदा कर रहे हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पति मोहम्मद साबिर, रत्नेश्वर यादव, राजेश खरगा, पप्पू यादव, गुणानंद यादव, अशोक यादव, बिट्टू यादव, बादल श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित थे। प्रवासियों को घर में ही मिले काम

loksabha election banner

खजौली (मधुबनी), संस : विधायक सीताराम यादव ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न क्वारंटाइन कैंपों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। प्रवासियों से प्रशासनिक स्तर पर मुहैया कराए जा रहे संसाधन के संबंध में जानकारी ली। मध्य विद्यालय, बिरौल समेत अन्य पंचायत क्वारंटाइन कैंप में रह रहे प्रवासियों ने प्रशासनिक स्तर से भोजन व आवश्यक किट सहित कोई भी सुविधा नहीं मुहैया कराए जाने की बात कही। प्रवासियों ने घर से ही भोजन मंगवाकर करने की बात कही। विधायक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा, सरकार की सारी घोषणाएं कागज पर ही है। सभी प्रवासियों को 21 दिनों का भोजन व किसानों के खेत में ही काम मिले, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। मनरेगा के तहत स्थानीय स्तर पर काम की व्यवस्था हो। मौके पर श्रीनारायण यादव, सेवानिवृत शिक्षक तेजी यादव, देव नारायण यादव, हुकुमदेव यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.