Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री को सुनना चाह रहे थे लोग, साथ-साथ दौड़ रहे थे बच्चे

मधुबनी । जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सरकारी हेलीकॉप्टर से राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 11:20 PM (IST)
मुख्यमंत्री को सुनना चाह रहे थे लोग, साथ-साथ दौड़ रहे थे बच्चे
मुख्यमंत्री को सुनना चाह रहे थे लोग, साथ-साथ दौड़ रहे थे बच्चे

मधुबनी । जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सरकारी हेलीकॉप्टर से राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत पहुंचे। पंचायत सरकार भवन, सिमरी के परिसर में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 02.52 बजे लैंड किया। सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बनाए गए स्टॉल का निरीक्षण करने के लिए आगे बढ़े। इस क्रम में अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं आदि ने उन्हें फूल-माला, पाग, मधुबनी पेंटिग, गुलदस्ता, फूल आदि से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल एवं इसके आस-पास सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह होर्डिंग, बैनर आदि लगाया गया था। जहां बसे हरियाली-वहीं तो दिखे खुशहाली, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ-जीवन सुरक्षित बनाओ आदि स्लोगन जगह-जगह लगाए गए थे। सीएम ने यहां संबोधन नहीं किया। यहां उमड़ी भीड़ उन्हें सुनना चाह रहे थे। बड़ी संख्या में बच्चे भी आए थे। वे सीएम के साथ दौड़ते रहे। साथ ही उनके पक्ष में नारे लगाते रहे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के स्वागत में सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक रामप्रीत पासवान व सुधांशु शेखर, संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता, डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी डॉ. सत्य प्रकाश, अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, महिला जदयू जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, प्रमुख ममता देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नवीन कुमार झा, भाजपा नेता रंधीर खन्ना व रंधीर ठाकुर, राम चन्द्र मिश्र, जदयू नेता व जिला पार्षद मो. जहांगीर अली, संजय राम, राजनारायण चौधरी, अरविद कुमार महतो, जीतेन्द्र कुमार भारती, राजकुमार साफी, पूर्व जिप अध्यक्ष अनारो देवी, अमित वर्मा, जहीर परसौनवी, पूर्व उप प्रमुख गोपाल प्रसाद धिरासारिया, मुखिया धीरेन्द्र पासवान, राजेश कुमार भंडारी, अरुण कुमार चौधरी, सविता कुमारी, शेखर सुमन व अजीत राय, पावस कुमार पासवान, मिटू सिंह, अन्नू सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संतोष सिंह, सत्य नारायण यादव, डॉ. रमेश पासवान, परशुराम झा, उप प्रमुख संजय पटेल, हेमनाथ पासवान, शौकत अली अंसारी, पप्पू पटेल, मृत्युंजय कुमार कुंदन, प्रवीण झा, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पिटू, चंदन सिंह, ललन यादव, संजय राय, दिनेश सिंह, केदार भंडारी, हरिशंकर पासवान, उदय कांत चौधरी, अंजुम प्रवेज, विनोद कुमार चौधरी समेत जदयू व भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.