सिद्धपीठ उच्चैठ में चलाया गया साफ-सफाई अभियान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा सेवा सप्ताह अभियान मना रही है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मंगलवार को सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कर लोगों में चेतना जगाने का काम किया।
मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा सेवा सप्ताह अभियान मना रही है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मंगलवार को सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कर लोगों में चेतना जगाने का काम किया। पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टोली बनाकर हाथ में झाडू थाम जगह-जगह साफ-सफाई की। वहीं कचरा व गंदगी को टोकरी में रख फेका गया। इस अवसर पर उच्चैठ स्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि शक्ति केन्द्र के दिशा निर्देश को धरातल पर उतारे जहां कोई भी दल भाजपा से दूर-दूर तक कोई भी राजनीतिक दल मुकाबला नही कर सकता। समाज के हर घर में हर वर्ग में पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा बराबर की योजना चलाई जा रही है जहां पीएम नरेन्द्र मोदी 2019 में केन्द्र में भारी बहुमत से पुन: सरकार बनेगी। पीएम के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा सेवा सप्ताह अभियान मना रही है जहां गांवों एवं कस्वों में स्वच्छता अभियान चलाई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, प्रो मदन कुमार कर्ण, विजय कुमार झा, रंधीर ठाकुर, देवचन्द्र झा, विमल कुमार झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, अमरनाथ प्रसाद, रामनरेश यादव, अजय भगत, अमरेश वर्मा, मुरारी पाण्डेय, भास्कर चौधरी, शंकर झा, सुधीर कुमार झा, लाल गो¨वद झा, अनुराग सहनी, रत्नेश मिश्र, जयप्रकाश साह, मोहन मिश्र, डा नागेन्द्र झा, प्रो भवानंद झा, दिलीप दास, विवेकानंद झा, कमल कुमार झा, कमलेश झा सहित कई लोगों मौजूद थे।