Move to Jagran APP

चीन उत्पादित सामानों को भारत के बाजारों में आने से रोका जाए

मधुबनी। दस सूत्री मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 12:54 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 12:54 AM (IST)
चीन उत्पादित सामानों को भारत के बाजारों में आने से रोका जाए
चीन उत्पादित सामानों को भारत के बाजारों में आने से रोका जाए

मधुबनी। दस सूत्री मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रो शीतलाबंर झा की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यालय से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। बाद में राष्ट्रपति के नाम दस सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। मुख्य मांगें - देश के युवाओं को बेरोजगारी से निजात दिलाई जाएं। - आíथक मंदी से आम लोगों को निजात दिलाई जाए। - कृषि संकट से जूझ रहे किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। - मंहगाई पर रोक लगाकर आम लोगों को राहत प्रदान की जाए। - किसानों को लागत मूल्य का दोगुना मुनाफा समर्थन मूल्य के तौर पर प्रदान किया जाए। - आरसीइपी से देश के किसानों, दुकानदारों, छोटे व मझौले व्यवसाय पर हो रहे हमले पर रोक लगाई जाए। - चीन द्वारा उत्पादित सामानों को भारत के बाजार में आने से रोका जाए। - राफेल सौदा की जांच संसद की संयुक्त संसदीय समिति से कराई जाए। - देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेचने से रोका जाए। - बड़े-बड़े उद्योगपतियों से बैंक ऋण वसूली में तेजी लायी जाए। धरना-प्रदर्शन में इन्होंने लिया हिस्सा पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कृष्णकांत झा गुड्डू, ज्योति रमण झा, सुदिष्ठ नारायण झा, रामसेवक ठाकुर, मायानंद झा, उग्रानंद झा, ऋषिदेव सिंह, हरिओम कुमार, मनोज कुमार मिश्र, मुकेश कुमार झा पप्पू, रवींद्र कुमार अमर, सुशील कुमार झा, हिमांशु कुमार, गणेश झा, रघुनाथ झा राजा, अनिलचन्द्र झा, इन्द्रदीप कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, बबन कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, विपिन कुमार झा, कौशल किशोर चौधरी, गोपाल सिंह, विमल कुमार यादव, पंकज कुमार झा, अशोक प्रसाद, शिव नारायण मंडल, अशोक कुमार ठाकुर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.