Move to Jagran APP

साल की समाप्ति पर सीएम से जिले के लोगों को नई आस

मधुबनी। वर्ष की समाप्ति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हो रहा है। लोगों में उत्साह व उमंग है। साथ ही आशा की गठरी भी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:08 AM (IST)
साल की समाप्ति पर सीएम से जिले के लोगों को नई आस

मधुबनी। वर्ष की समाप्ति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हो रहा है। लोगों में उत्साह व उमंग है। साथ ही आशा की गठरी भी। मुख्यमंत्री को लोग सुनना चाह रहे हैं। वहीं जिले के लिए सौगात भी चाह रहे हैं। कारण, जिले को कुछ भी देने में उन्होंने कोताही नहीं की है। यहां से चार-चार मंत्रियों को कैबिनेट में रखा है। बाढ़ व सुखाड़ का दंश झेलने वाले जिले को पिछले माह सीएम ने कई योजनाओं की सौगात दी थी। इसमें जिले को बाढ़ से निजात मिलने के आसार हैं। लोगों की नजर अब यहां की बंद चीनी मिलों को चालू करवाने की ओर है। झंझारपुर को जिला बनाए जाने की मांग वर्षों से उठती रही है। इसके अलावा भी कई मांगे हैं। अभी सीएम जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर हैं। स्पष्ट है कि वे पर्यावरण को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर चर्चा करेंगे। अधिक्रमण की मार झेल रहे जिले के तालाब व पोखरों को लिए सीएम की यह यात्रा जरूर वरदान होगी।

loksabha election banner

जदयू के लिए महत्वपूर्ण रहा है यह वर्ष

वर्ष 2019 नीतीश सरकार व जदयू दल के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इस वर्ष जिले में शुरुआती दौर में संसदीय चुनाव में डॉ. आरपी मंडल का भारी मतों से जीतना रहा। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव का विषय रहा है। वहीं क्षेत्र के जमीनी नेता संजय कुमार झा का विधान परिषद में चयन होना व मंत्रीमंडल में शामिल होना भी उपलब्धि मानी जा रही है। जिले में इस वर्ष बाढ़ की विभीषिका से भारी तबाही हुई। मगर, इस विषम परिस्थिति में जिला प्रशासन की पहल सराहनीय रही। सरकार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों को भरपूर व्यवस्था को लोग नहीं भूल पाए हैं।

इन सौगातों का इंतजार

जिले में दो प्रखंड रामपट्टी व सरिसव-पाही का सृजन प्रस्तावित है। इसकी घोषणा यदि मुख्यमंत्री करते हैं तो यह भी जिले के लिए सौगात होगी। जिले की लगभग 45 लाख की आबादी के बीच 21 प्रखंड की जगह 23 प्रखंड हो जाएंगे। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत लगभग दो सौ से ऊपर तालाबों को चिन्हित कर इसकी सफाई तथा पटवन की व्यवस्था यहां की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न बांधों को सु²ढ़ किया जा रहा है। लगभग पांच दर्जन कुओं की नई सिरे से उड़ाही की जा रही है। सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है। जल संरक्षण व्यवस्था जारी है। यहां पर जल जीवन हरियाली अभियान के तहत नदियों को साइफन से जोड़कर पटवन की व्यवस्था की जा रही है। सालों भर किसानों को पटवन सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए बंद पड़े नलकूपों की मरम्मत की जा रही है। सिचाई परियोजना को सु²ढ़ करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनाओं की विस्तार के लिए घोषणाओं का लोगों को इंतजार रहेगा।

स्वागत के लिए तैयार सिमरी

मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके स्वागत के लिए सिमरी गांव के लोगों में उत्साह हैं। यहां के निवासी प्रबंधक अमित मिश्र इसे गांव का गौरव मान रहे। सांसद डॉ. आरपी मंडल ने बताया कि आमजनों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है। मुख्यमंत्री के अक्षर-अक्षर अमृत मंच पर साधे जाने की कयास सभी लगा रहे हैं।पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने बताया कि जात व जमात से ऊपर उठकर विकास की चर्चा ही मुख्यमंत्री सब जगह करते रहे हैं। मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने बताया कि जैसे शराबबंदी के समय मानव श्रृंखला का निर्माण जिला के सभी प्रखंडों में किया गया था वैसे ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए आगामी 19 जनवरी को भी यहां पर श्रृंखला बनेगी। बिहार के लिए एक इतिहास बनेगा। जदयू के राम बहादुर चौधरी व जिला पार्षद रमणजी चौधरी ने बताया कि सरिसव-पाही के प्रस्तावित प्रखंड बनने की घोषणा भी आज मुख्यमंत्री के मुख से हम लोग सुनना चाहते हैं। कारण वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने अयाची मिश्र डीह पर इसकी घोषणा कर दी थी। ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.