Move to Jagran APP

मुआवजा दिए बिना नहर का काम, किसानों में आक्रोश

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के डुमरियाही उप वितरणी नहर निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 10:33 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 10:33 PM (IST)
मुआवजा दिए बिना नहर का काम, किसानों में आक्रोश
मुआवजा दिए बिना नहर का काम, किसानों में आक्रोश

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के डुमरियाही उप वितरणी नहर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मगर, नवनगर गांव के दर्जनों किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इसे लेकर किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि बिना उन्हें मुआवजा दिए नहर निर्माण कार्य किया जा रहा है। काम रोकने की कोशिश करने पर संवेदक और नहर निर्माण अधिकारियों द्वारा बदसलूकी की गई।

loksabha election banner

बुधवार को जेसीबी व पुलिस के साथ संवेदक खोदाई करने पहुंचे। रोकने पर हटाकर नहर खोदाई शुरू कराई। करीब दो दर्जन किसान ऐसे हैं जिनकी जमीन नहर के दायरे में आ रही है। मगर, अबतक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों का आरोप है बिना उचित मुआवजे व सहमति के उन्हें बेदखल किया जा रहा है। प्रभावित किसानों में विजय कुमार झा, मोहनझा, सोहन झा, कृष्णानंद झा, परमानंद झा, दयाकांत झा, त्रिलोक मिश्र, संतोष झा, महेंद्र झा, गोवर्धन झा, अमर

मिश्र, शाचिचन्द्र मिश्र आदि हैं। मालूम हो कि वर्ष 1982-83 में डुमरियाही उप वितरणी नहर स्वीकृत हुआ था। भूमि अधिगृहीत की गई। वर्ष 1990 में नहर निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब 90 फीसद से अधिक का काम पूरा हो चुका है। ये नहर कार्यपालक अभियंता पश्चिमी कोसी नहर अंधराठाढी एवं अधिक्षण अभियंता झंझारपुर के अंतर्गत आता है।

इस बाबत पूछने पर अंचलाधिकारी विष्णुदेब सिंह ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण वर्षो पहले हो चुका है। करीब-करीब सभी किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। कुछ ही नाममात्र किसानों का मुआवजा शेष है। वह ट्रेजरी में जमा है। सहमति पत्र देकर मुआवजा ले सकते हैं। किसानों के हित मे नहर निर्माण जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.