Move to Jagran APP

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

मधुबनी। रहिका प्रखंड के सकरी थानाक्षेत्र की बलिया पंचायत के डुमरी गांव में सहदेव दास के घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:09 AM (IST)
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, चार लोग झुलसे
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

मधुबनी। रहिका प्रखंड के सकरी थानाक्षेत्र की बलिया पंचायत के डुमरी गांव में सहदेव दास के घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसमें चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इसमें एक की हालत नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं तीन घर जलकर राख हो गए। इसमें लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से तेज आवाज निकली। वहीं आग लगने के बाद पता चला कि सिलेंडर फटने से घटना हुई है। सिलेंडर फटने और उसका हिस्सा बाहर निकलने से दूसरे घर मे भी आग पकड़ ली। परिवार के लोग घर से निकल किसी तरह जान बचाई। मगर, सिलेंडर फटने से उसका टुकड़ा तेजी से बाहर निकलने लगा। इसकी चपेट में आकर सुजीत कुमार, नीतीश कुमार, वासुदेव पंडित व हीराई देवी घायल हो गए। इसमें सुजीत की हालत गंभीर है। उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य तीन का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

घटना की खबर सुनते ही स्थानीय मुखिया अनिल चौधरी पहुंचे। वहीं अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ने पहुंचकर घटना की जांच की। मुखिया ने बताया कि घर जलने से संपत्ति तो नष्ट हुई ही है। परिवार का घर भी जल गया। बहरहाल पीड़ित परिवार को पॉलीथिन, कपड़ा व भोजन का प्रबंध कर दिया गया है। वहीं सीओ संजीव रंजन ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को बर्तन और अनाज के लिए 98 सौ रुपये का चेक देने की प्रक्रिया चल रही है। सिलेंडर में ब्लास्ट से आग लगने से गांव में सनसनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.