Move to Jagran APP

खतरे के निशान से एक फुट ऊपर बह रही भूतही बलान

फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के भूतही बलान नदी में शनिवार को नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी लगभग खतरे के निशान से एक फुट ऊपर आ गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 01:36 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 01:36 AM (IST)
खतरे के निशान से एक फुट ऊपर बह रही भूतही बलान
खतरे के निशान से एक फुट ऊपर बह रही भूतही बलान

मधुबनी । फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के भूतही बलान नदी में शनिवार को नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी लगभग खतरे के निशान से एक फुट ऊपर आ गया है। जिससे दोनों तटबंध के बीच बसे गांव में खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ का पानी गोरगामा के बलुआही टोल में कई घरों में पानी घुस गया है। इधर महथौर, धौसही, फुलपरास पुरवारी टोल में बाढ़ का पानी खेतों में जाने से किसानों की चिता बढा दिया है। जानकारी के मुताबिक नदी मे आयी बाढ़ का प्रकोप दो से तीन घंटा ही रहता है लेकिन इतना समय मे ही नदी का खतरनाक रूप देख कर लोगों का रूह कांप जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। घोरदह नदी में जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन पर चढ़ा पानी

loksabha election banner

लौकही प्रखंड में घोरदह नदी में जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन के ऊपर से पानी बहने लगा है। जिस कारण किसी भी क्षण निर्मली-कुनौली सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो सकता है। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली तिलयुगा, पांची, घोरदह, विहुल सभी पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। खेतों में जल जमाव से बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

वैसे पिछले दिनों की बारिश से किसानों में खुशी है। क्योंकि पिछले कई वर्षों में आद्रा नक्षत्र में इतनी अच्छी बारिश किसानों को नसीब नहीं हुआ था। लेकिन अत्यधिक वर्षा के कारण जल-जमाव एवं कीचड़ से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलना भी लोगों को मुश्किल हो रहा है। वैसे सरकार ने हर गांव में पक्की सड़क बनाकर लोगों को आवागमन की सुविधा दी है लेकिन पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करने के कारण सड़क पर जल-जमाव और कीचड़ से लोग परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.