Move to Jagran APP

प्रशासन ने कुछ पंचायतों को ही घोषित किया बाढ़ प्रभावित

मधुबनी। सीपीआई कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM (IST)
प्रशासन ने कुछ पंचायतों को ही घोषित किया बाढ़ प्रभावित
प्रशासन ने कुछ पंचायतों को ही घोषित किया बाढ़ प्रभावित

मधुबनी। सीपीआई कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया। रामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में पूरे बिस्फी प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, नलजल योजना में हुई व्यापक लूट-खसोट की जांच कराने आदि मांग शामिल थी। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश यादव ने कहा कि प्रखंड में बाढ़ और वर्षा ने पूरे प्रखंड में विनाशलीला की है। प्रशासन केवल कुछ पंचायतों को ही बाढ़ग्रस्त घोषित किया है। जो क्षेत्र के लोगों के साथ मजाक है। प्रशासन ने केवल कुछ पंचायतों को ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। प्रखंड में अभी तक किसानों की हुई फसल क्षतिपूर्ति का आवेदन तक भी नहीं लिया जा रहा है। सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। जो आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में मो. इरफान, मो. इम्तियाज, रामजतन महतो, रत्नेश्वर यादव, अभिमन्यु यादव आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.