Move to Jagran APP

कार्यों से होती है व्यक्ति की पहचान

मधुबनी। अपने कार्यों से ही व्यक्ति की पहचान होती है। अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा कद्र होती है। निष्ठा व लगन से किया गया हर काम व्यक्ति को सम्मान दिलाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 10:18 PM (IST)
कार्यों से होती है व्यक्ति की पहचान
कार्यों से होती है व्यक्ति की पहचान

मधुबनी। अपने कार्यों से ही व्यक्ति की पहचान होती है। अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा कद्र होती है। निष्ठा व लगन से किया गया हर काम व्यक्ति को सम्मान दिलाता है। उक्त विचार एसडीओ सदर सुनील कुमार सिंह ने शनिवार शाम को स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ रतन कुमार दास की विदाई में आयोजित समारोह में व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री दास में भरपूर नेतृत्व कौशल है। अपनी कार्यकुशलता के कारण ये हमेशा जिला में नंबर वन रहे। शिक्षा के प्रति इनके लगन का ही परिणाम है कि ये सरकारी सेवा में रहते हुए व्याख्याता के पद पर चयनित हुए। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यशैली की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि एक बीडीओ के रूप में ढाई वर्ष का इनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। समारोह को वरीय उप समाहर्ता व खजौली की प्रशिक्षु बीडीओ आरती कुमारी, प्रमुख कुमारी उषा, बीडीओ लदनियां नवल कुमार, सीओ संजय कुमार शाही, थानाध्यक्ष राम चन्द्र चौपाल, मुखिया महेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया विनय कृष्ण कुमार उर्फ महेश यदाव, जिला पार्षद जितेन्द्र कुमार भारती, प्रमोद कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न राउत, वरिष्ठ पत्रकार आमोद कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर निवर्तमान बीडीओ निभा कुमारी, उप प्रमुख रेखा देवी, भाजपा नेता शंभू नाथ ठाकुर, सरोज कुमार सिंह, मुखिया चंद्रमोहन रॉय, बीपीएम दिवाकर कुमार, बीसीओ अजीत भगत, पंसस अनिल सेन, अमरेश कुमार, पूर्व मुखिया हीरा सिंह, जलेश्वर ठाकुर, एएसआई हरेंद्र राय सहित विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.