Move to Jagran APP

दुर्गा पूजा पंडाल बिखेर रही आकर्षक छटा

दुर्गा मंदिरों में जगह-जगह आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:20 AM (IST)
दुर्गा पूजा पंडाल बिखेर रही आकर्षक छटा
दुर्गा पूजा पंडाल बिखेर रही आकर्षक छटा

मधुबनी, जेएनएन। दुर्गा मंदिरों में जगह-जगह आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसे दिन व रात में इसकी छटा देखते ही बनती है। कहीं गूंबज नुमा तो कही महल की आकृति दी गई है। तो कही गूंबदनुमा विशाल गेट। इसे बिजली की रंग बिरंगे लड़ियों से सजाया गया है। जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। मधवापुर में अक्षरधाम की आकृति लिए पंडाल का निर्माण किया गया है। तो कही इंडिया गेट की प्रतिकृति बनाया गया है। रामपट्टी में राजस्थान के महल को पंडाल का रूप दिया गया है। जिसमें रंग बिरंगी रोशनी में यह खुबसूरत लग रहा है।

loksabha election banner

शहर में पुरानी दुर्गा स्थान में आकर्षक व विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मधवापुर : मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा स्थल पर अक्षर धाम मंदिर की आकृति का बना भव्य पूजा पंडाल आकर्षक छटा बिखरे रही है। पंडाल को देखने एवं मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए मित्र राष्ट्र नेपाल के श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। मधवापुर पूजा समिति के अध्यक्ष निलांबर मिश्र ने बताया कि स्थानीय पंडाल निर्माता उमाशंकर प्रसाद गुप्ता उर्फ गब्बर सिंह के नेतृत्व में पूजा पंडाल बनाया गया है। पंडाल को बिजली की लड़ियों से आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। जो देखते ही बनता है। जिसे देखने दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पूजा परिसर में 20 सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। तथा मेला परिसर में शांति व्यवस्था वनाए रखने के लिए समिति के द्वारा 150 स्वंग सेवकों को लगाया गया है। ताकि लोगों की सुरक्षा के साथ ही मेला में घूमने वाले को समय सहायता पहुंचाई जा सके। स्थलों पर बनाया गया पूजा पंडाल आकर्षक छटा बिखरे रही है। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था निवेदित करने पहुंचने लगी है। मां दुर्गा के सप्तसती पाठ, श्लोक एवं भक्ति पूर्ण गीतों से माहौल भक्ति मय हो चुका है। सीमावर्ती क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.