Move to Jagran APP

जिले में एक साल में बढ़ गए 44,757 मतदाता

मधुबनी। अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 12:41 AM (IST)
जिले में एक साल में बढ़ गए 44,757 मतदाता
जिले में एक साल में बढ़ गए 44,757 मतदाता

मधुबनी। अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। जिले में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 32 लाख 95 हजार 798 हो गई है। इसमें 17 लाख 25 हजार 240 पुरुष, 15 लाख 70 हजार 374 महिला एवं 184 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बीते एक साल में जिले में मतदाताओं की संख्या में कुल 44,757 की वृद्धि हुई है।

prime article banner

विगत वर्ष में बीते एक जनवरी 2021 के आधार पर जब मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी तो जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 32 लाख 51 हजार 41 थी। इसमें 17 लाख दो हजार 381 पुरुष मतदाता, 15 लाख 47 हजार 479 महिला मतदाता एवं 181 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। जिले में विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या

18-19 आयु वर्ग - 24,371

20-29 आयु वर्ग - 7,68,681

30-39 आयु वर्ग - 7,84,573

40-49 आयु वर्ग - 6,11,754

50-59 आयु वर्ग - 4,89,358

60-69 आयु वर्ग - 3,51,206

70-79 आयु वर्ग - 1,81,733

80 प्लस आयु वर्ग - 84,122

------------------------

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता :

हरलाखी विधानसभा - पुरुष-1,57,014, महिला-1,42,180, थर्ड जेंडर-21

बेनीपट्टी विधानसभा - पुरुष-1,63,088, महिला-1,47,471, थर्ड जेंडर-08

खजौली विधानसभा - पुरुष-1,65,265, महिला-1,49,820, थर्ड जेंडर-06

बाबूबरही विधानसभा - पुरुष-1,71,242, महिला-1,54,156, थर्ड जेंडर-33

बिस्फी विधानसभा - पुरुष-1,76,401, महिला-1,63,734, थर्ड जेंडर- 38

मधुबनी विधानसभा - पुरुष-1,85,310, महिला-1,67,803, थर्ड जेंडर-23

राजनगर(अजा) विधानसभा - पुरुष-1,80,507, महिला-1,62,789, थर्ड जेंडर-24

झंझारपुर विधानसभा - पुरुष-1,70,631, महिला-1,55,756, थर्ड जेंडर-07

फुलपरास विधानसभा - पुरुष-1,74,927, महिला-1,59,444, थर्ड जेंडर-13

लौकहा विधानसभा - पुरुष-1,80,855, महिला-1,67,221, थर्ड जेंडर-11

----------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.