मधुबनी में एक साथ 22 कोरोना पॉजिटिव
मधुबनी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जिले में एक साथ 22 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
मधुबनी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जिले में एक साथ 22 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22 में से 20 संक्रमित अंधराठाढ़ी प्रखंड के हैं। वहीं दो खुटौना प्रखंड के हैं। इसमें तीन महिलाएं भी हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 442 हो गई है। वहीं 243 स्वस्थ भी हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 197 है। सफाई कर्मियों के बीच रेन कोट का वितरण
जयनगर। जयनगर नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को कर्मियों एवं सफाई कर्मियों के बीच मुख्य पार्षद कैलाश पासवान व कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में कुल 35 कर्मियों एवं सफाई कर्मियों के बीच रेन कोट का वितरण किया। वितरण के अवसर पर उप मुख्य पार्षद दुर्गा देवी वार्ड पार्षद शिवजी पासवान, गणेश पासवान,गोविद मंडल,विनोद कुमार शर्मा समेत अन्य कर्मी एवं वार्ड पार्षद मौजूद थे। मुख्य पार्षद ने कहा कि वर्षात के मौसम को देखते हुए कर्मियों एवं सफाई कर्मियों के बीच रेन कोट का वितरण किया गया है, ताकि काम करने में सहूलियत मिल सके। कर्मियों के चेहरे पर रेन कोट मिलने पर संतोष का भाव था।
वहीं दो की मौत हो गई है।