मधवापुर में 13 सौ प्रवासियों के लिए 11 क्वारंटाइन सेंटर
मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के आईटी भवन के सभागार में डीसीएलआर शिव कुमार पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों प्रधान शिक्षकों एवं मुखियों के साथ बैठक की गई।
मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के आईटी भवन के सभागार में डीसीएलआर शिव कुमार पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, प्रधान शिक्षकों एवं मुखियों के साथ बैठक की गई। इसमें आने वाले प्रवासी मजदूर एवं छात्रों को क्वारंटाइन सेंटर पर ठहराने के लिए दस कोषांगों का गठन किया गया। डीसीएलआर ने बताया कि प्रखंड में 1300 सौ प्रवासी मजदूर एवं छात्रों के ठहरने के 11 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से मध्य विद्यालय बालक मधवापुर, लक्ष्मी जनता प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित छात्र वास, मध्यविद्यालय बासुकी शामिल हैं। इसके लिए प्रखंड स्तर पर आवासन, फूडिग, लॉजिस्टिक एवं डिगनीटी किट वितरण, विधि व्यवस्था कोषांग आदि शामिल हैं। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिनियूक्त कर निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। इसमें माइकिग की व्यवस्था और क्वारंटाइन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। क्वारंटाइन सेंटर के लिए पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। क्वारंटाइन कैंप में तीन काउंटर बनाए जाएंगे। इसमें हेल्थ स्क्रीनिग, मास्क एवं सैनिटाइजर के वितरण काउंटर शामिल हैं। क्वारंटाइन सेंटर पर भोजन, नाश्ता के साथ साथ सभी आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराए जाएंगे। आने वाले लोगों की गहन स्वास्थ्य जांच कर क्वारंटाइन सेंटर में 21 दिनों के लिए रखा जाएगा। सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। बैठक में बीडीओ बैभव कुमार, सीओ सुधीर कुमार, पीओ राजेश कुमार रमण, बीसीओ प्रमोद झा, एसआई विमल कुमार सिंह, बीआरपी जितेन्द्र कुमारकर्ण, मुखिया देवेन्द्र यादव, रामनरेश प्रसाद, बौधनाथ दास, मुखिया प्रतिनिधि नीलाम्बर मिश्र, रमाशंकर पासवान सहित सभी मुखिया, प्रधान शिक्षक व सरकारी कर्मी मौजूद थे।