सरकार के आने की आहट से अधिकारी हुए सक्रिय
मधेपुरा। जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों की सक्रियता
मधेपुरा। जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री इसी महीने जिले के दौरे पर आ सकते हैं। उनका कार्यक्रम 11 या 12 दिसबंर को हो सकता है। यद्यपि मुख्यमंत्री के आगमन के वास्तविक तिथि तय नहीं है। अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के दौरे कि तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। संभावना जताया जा रहा है कि एक सप्ताह बाद उनका दौरा हो सकता है। मुख्यमंत्री जिले में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम की धरातलीय सच जानेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के लोगों को बड़ी सौगात दे सकते हैं।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीएम नवदीप शुक्ला, एसडीएम एसजेड हसन सहित अन्य अधिकारियों ने उदाकिशुनगंज के नयानगर और चौसा के कलासन गांव का दौरा किया। अधिकारी ने जल जीवन हरियाली के लिए पोखर का अवलोकन किया। अधिकारी यह देख रहें कि जल जीवन हरियाली के लिए कौन सा तालाब, पोखर सही होगा। सुदंरता वाले जगह की तलाश की जा रही है। ताकि मुख्यमंत्री स्थल को देखकर खुश हो जाए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी विभाग को सजग किया है। अपने अपने हिसाब से संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यालय और कामों की व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं। यद्यपि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री किस प्रखंड के गांव जाएंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का दौरा उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में हो सकता है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जहां अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। वहीं आमजनों में उम्मीदें बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री दौरे के क्रम में क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दे जाएंगे। यद्यपि पिछले महीने ही मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर आए थे। पिछले माह के 15 नवंबर को मुख्यमंत्री बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक निरंजन मेहता के मधुबन गांव स्थित घर गए थे। मुख्यमंत्री विधायक के दिवंगत माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उसी दिन मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय में सड़कों की दुर्दशा का जमीनी हकीकत जाना, अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस महीने में मुख्यमंत्री आते हैं तो एक माह में उनकी दूसरी यात्रा होगी। यद्यपि पिछले माह के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कोई सौगात नहीं दिए। इस बार लोगों को सौगात की उम्मीदें है।