पंसस के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंसस के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांज
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:35 PM (IST)
मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंसस के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर बीडीओ मिनहाज अहमद ने कहा कि दिवंगत पंचायत समिति सदस्य के कुशल नेतृत्व सदा विस्मरणीय रहेगा। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य समतोला देवी अपने दायित्व के प्रति सजग और मिलनसार महिला थी। जिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मालूम हो कि आलमनगर दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य समतोला देवी (43) का 20 अक्टूबर की शाम ब्रेन हेमरेज होने से उसका निधन हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें