गांव-गांव जाएंगे फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के कार्यकर्ता
फोटो - 20 एमएडी 94 संवाद सहयोगी, मधेपुरा : फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को
फोटो - 20 एमएडी 94
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मध्य विद्यालय पोखराम परिसर में गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के प्रदेश संयोजक संदीप यादव उपस्थित थे।
प्रदेश संयोजक ने उपस्थित कार्यकर्ता से कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव-गांव पहुंच आप सभी कार्यकर्ता लालू यादव एवं तेजस्वी यादव के संबंध में लोगों को जानकारी देने का काम करेंगे। ताकि गांव के लोगों को यह पता चले कि साजिश के तहत लालू को जेल में डाला गया है। साथ ही तेजस्वी यादव को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश और देश की स्थिति ठीक नहीं है। चारो ओर अराजकता का माहौल है। बेरोजगार युवक नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं फिर भी सरकार बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं कर रही है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
प्रदेश संयोजक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था भी पुरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के लोगों को मुर्ख बना रही है। इन सभी समस्याओं के खिलाफ फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी आंदोलन का शंखनाद करेगी। इसमें आप सभी को मौजूद होकर आंदोलन को सफल बनाना है। बैठक में सर्वसम्मति से फ्रेंड्स ऑफ आंनद के मुरलीगंज प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार को मनोनित किया गया। मौके पर रितुराज यादव, चन्दन यादव, अमरेन्द्र यादव, रौशन कुमार, विकास, गौरव, पुनीत सहित अन्य मौजूद थे।