तुलसिया में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मधेपुरा। थानाक्षेत्र के तुलसिया पंचायत में चोरों ने बुधवार की रात्रि ताला तोड़कर लाखों की
मधेपुरा। थानाक्षेत्र के तुलसिया पंचायत में चोरों ने बुधवार की रात्रि ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा लिया। इसकी सूचना परिजनों ने बिहारीगंज थाना में दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बलों ने स्थल का जांच किया। जानकारी के अनुसार तुलसिया वार्ड पांच निवासी अमित कुमार के घर में सिर्फ महिला सदस्य ही थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने दीवार पार कर आंगन में प्रवेश कर गया। इसी क्रम में घर में लगे ताला को काटकर चदरा के बक्शा का ताला काट दिया। इसमें आधा दर्जन अटैची निकालकर घर के पीछे ले गया। इसमें रखे कीमती समान सहित नकदी निकाल लिया। गुरूवार की सुबह स्वीटी कुमारी जब जगी तो दूसरे कमरे का दरवाजा खुला देखकर हतप्रभ रह गई। घर में समान बिखरा था। उन्होंने बताया कि जब घर के पीछे गई, तो अटैची खुला पड़ा था। सारा समान इधर उधर फेंका हुआ था। इसमें से कीमती गहने, मंहगा कपड़ा, 50 हजार नगद चोरों ने चोरी कर लिया था। उन्होंने पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बातें बताई है। जिस वजह से घर में पुरूष का आभाव बना रहता है। पीड़िता ने साजिश के तहत फंसाने की बातें कह रहीं है। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस जांच- पड़ताल किया है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।