45 लाख में हुई मवेशी हाट की बंदोबस्ती
मधेपुरा। नौ साल बाद मवेशी हाट की हुई बंदोबस्ती से न्यास समिति को बंपर राजस्व की प्राप्ति हुई
मधेपुरा। नौ साल बाद मवेशी हाट की हुई बंदोबस्ती से न्यास समिति को बंपर राजस्व की प्राप्ति हुई। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के निर्देशानुसार की गयी बंदोबस्ती से बाबा मंदिर को 45 लाख 100 रुपये मिलेगी। 16 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च तक की हुई बन्दोबस्ती में मनोज कुमार मनोरंजन ने सर्वाधिक बोली लगाई थी। पर्षद के निर्देशानुसार बंदोबस्ती के लिए बंद लिफाफे में राशि मांगी गई थी। मंदिर न्यास समिति के सचिव सह एसडीओ वृंदा लाल की अध्यक्षता में बंदोबस्ती की गयी। मवेशी हाट के लिये छह लोगों ने बंद लिफाफे से बोली लगाई थी। जिसमे से मनोज कुमार मनोरंजन द्वारा लगाई गई सर्वाधिक बोली से उन्हें बंदोबस्ती मिली। मनोज कुमार मनोरंजन ने सर्वाधिक 45 लाख 100 रुपये की बोली लगाई थी। जबकि इनके अलावा टिकुलिया कुमारखंड निवासी सुमित सुमन 42 लाख 61 हजार 984, मुरहो निवासी टी आर प्रशांत ने 40 लाख 89 हजार 848, मधेपुरा निवासी विमल कुमार 38 लाख 97 हजार 712 एवं हसनपुर निवासी शिवाशीश आनंद ने 39 लाख 51000 की बोली बन्द लिफाफे के माध्यम से लगाई। जबकि साईकिल स्टैंड एवं अन्य वाहन पड़ाव के लिये मात्र एक बोली लगाई गई थी। लरहा भवानीपुर निवासी मुन्ना कुमार ने 11 लाख11 हजार111 की बोली लगाई। वहीं गुदरी के लिये दो लोग गौरीपुर वार्ड संख्या 07 निवासी रवेन ऋषिदेव ने 3,51,500 और गौरीपुर पंडा टोला निवासी सुभाष कुमार ठाकुर ने 3,51,501 की बोली लगाई। इन सभी लोगों में उच्चतम बोली लगाने वाले मवेशी हाट के लिये मनोज कुमार मनोरंजन, साईकिल स्टैंड एवं अन्य वाहन पड़ाव के लिये मुन्ना कुमार व गुदरी के लिये सुभाष कुमार ठाकुर से पूरे रूपये लेकर बंदोबस्ती सौंपी जाने की बात कही गई।