Move to Jagran APP

भारत बंद को लेकर वाम दलों के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

मधेपुरा। राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 02:07 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:07 AM (IST)
भारत बंद को लेकर वाम दलों के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर
भारत बंद को लेकर वाम दलों के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

मधेपुरा। राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। बंदी कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के थाना चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय को बंद करा दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं सीएए और एनआरसी कानून को कार्यकर्ताओं ने समाज बांटने वाला बताया। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकाली। इसके लिए केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराया। बंदी कार्यक्रम की अगुवाई भाकपा के उदाकिशुनगंज अंचल मंत्री उमाकांत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि देश में सीएए और एनआरसी जैसे नए कानून समाज को बांटने वाला है। इससे देश में भाईचारा और सहिष्णुता का वातावरण खत्म हो जाएगा।

loksabha election banner

इस मौके पर मु. चांद, सचिता शर्मा, मोहम्मद सुलेमान, विद्यानंद पंडित, सुरेश चौधरी, हलधर शर्मा, अरुणा देवी, सिकंदर राम, शिव शंकर प्रधान, विमला देवी, गायत्री देवी, बालदेव ऋषिदेव, सीताराम ऋषिदेव आदि मौजूद थे। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने की हड़ताल : संवाद सूत्र कुमारखंड (मधेपुरा): केंद्र सरकार के श्रम सुधार,प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और निजीकरण के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राज्य कर्मचारी महासंघ(गोप गुट) से संबंध प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को सांकेतिक तौर पर हड़ताल किया। इस दौरान माकपा के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रखंड कार्यालय में धरना दिया। इस अवसर पर यूनियन के 12 सूत्री मांगों चर्चा करते हुए न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। मौके पर माकपा जिला किसान सेल अध्यक्ष ललन कुमार,ललन कुमार, कैलाश सिंह, राजकिशोर सरदार, सरयुग पासवान,राजेन्द्र प्रसाद यादव,गजेन्द्र यादव, अनमोल यादव, मुनीलाल यादव, पन्ना लाल यादव,अशोक यादव, श्याम सुंदर यादव,धीरेन्द्र यादव, बिजली खातून समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। माकपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): भारतीय मजदूर यूनियन के आह्वान पर बुधवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का समर्थन करते हुए विरोध मार्च निकालकर चौसा-उदाकिशुनगंज एस-एच 58 मुख्य मार्ग के पुरैनी-डूमरैल बस स्टैंड चौक को घंटों जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के परिसर से विरोध मार्च निकालते हुए मुख्य बाजार के विभिन्न गली-मोहल्लों एवं चौक-चौराहे से गुजरकर केन्द्र सरकार के रेलवे निजीकरण,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,एनआरसी,सीएए के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर मनोरंजन सिंह,किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश मिस्त्री, अंचल मंत्री श्यामसुंदर यादव,भीम नारायण शर्मा,उपेंद्र मेहता,दिलखुश मिश्रा, ब्रह्मदेव पोद्दार, टुनटुन मिस्त्री, शिवनारायण चौधरी, दीपक मेहता,मूसो शर्मा, सीताराम मंडल, जागेश्वर मेहरा, ढोढाय शर्मा, जगदेव ऋषिदेव,मिथिलेश शर्मा, राजकिशोर मेहता अन्य मौजूद थे। बैंकों में कामकाज रहा ठप संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा): केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद के दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंकों में कामकाज ठप रहा। वहीं आलमनगर से मधेपुरा जाने वाले मुख्य मार्ग को थाना चौक के समीप जाम कर केंद्र व राज्य सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर जगत नारायण शर्मा,उमेश यादव, बिदेश्वरी यादव, मनोज राम, सागर चौधरी, कामेश्वर पासवान, कमलेश्वरी साह, सुरेश मंडल, ब्रह्मचारी पासवान, ओंकार शर्मा, सुनील मंडल,अजीत शर्मा, उमेश पासवान, अवधेश मंडल, मु.आशीर, रामवचन शर्मा, मदन शर्मा, वकील पासवान, सोनेलाल पासवान, रामोतार मंडल, लुचो मंडल,शशिधर पासवान, मीरा देवी, महेंद्र चौधरी, धीरज साह,रामचंद्र मुखिया, वकील ऋषिदेव, मुसहरु मुखिया, उपेंद्र चौधरी, विद्यानंद चौधरी, मनी सिंह सहित कई वामपंथी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.