पंसस के निधन से शोक
मघेपुरा। आलमनगर दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर
मघेपुरा। आलमनगर दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के निधन से पूरे पंचायत में शोक की लहर है। वह 2016 के पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनी गई थी। वह बड़ी फटोरीया वार्ड दो के पुजगरी पासवान की पत्नी थी। पंचायत समिति सदस्य संतला देवी को 17 अक्टूबर की रात अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर के उपरांत परिजनों ने उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल ले गया। जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती देख चिकित्सकों ने 20 अक्टूबर को घर वापस कर दिया। लेकिन परिजनों ने मंगलवार की शाम उसे दोबारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां शाम करीब सवा सात बजे उसने अंतिम सांसे ली। पंसस के निधन पर प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान, पूर्व प्रमुख बरसा कुमारी, उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल, पंसस चतुरानंद गुप्ता, नरेश सिंह, सुमन कुमार, मुरलीधर मंडल, गोल्डन सिंह, मांगन सिंह आदि ने शोक जताया है।