प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक
मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नयाटोला में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित शिक्षक अब्दुस सलाम
मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नयाटोला में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित शिक्षक अब्दुस सलाम का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शिक्षा महकमा में शोक की लहर है। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुष्परंजन कुमार ने कहा कि शिक्षक अब्दुस सलाम मृदभाषी व नेक इंसान थे। वे विभागीय कार्य के प्रति काफी सक्रिय रहते थे। शोक व्यक्त करने वालों में बीआरपी ममता कुमारी, सीआरसीसी सुधीर कुमार, संजीव कुमार सुमन, श्रीनिवास कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार भारती, विजय पासवान, प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर सिंह, राजेश कुमार, मनीराम, मंजीत कुमार मौर्य, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, ललन कुमार दीनबंधु, दयाशंकर राम, प्रभाष कुमार यादव, शिक्षक सुबोध सिंह सुधीर, पवन कुमार अंबिकानंद राम, सुरेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, सुधेन्द्र कुमार समर, सत्यप्रकाश गुप्ता, ब्रह्मानंद कुमार, मु.शमीम, श्याम राम, संजीव कुमार सिंह, रंजीत कुमार, निरोद कुमार, अभय कुमार, अवधेश कुमार आर्य सहित अन्य शामिल हैं।