रंगोली बना कर मतदाताओं को किया जागरूक
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना के द्वारा सीडीपीओ
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना के द्वारा सीडीपीओ सह सीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाताओं को रंगोली बना मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी नौ पंचायत की सेविका पंचायत बार अपना अलग-अलग रंगोली बनाकर अपना कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान वालो को प्रशंसा पत्र देकर सेविकाओं को समान्नित किया गया। प्रथम स्थान पर रही भतरंधा परमानपुर पंचायत को सीओ सतीश कुमार, द्वतीय प्रखंड प्रमुख सुमन देवी भान टेकठि, तृतीय स्टेट बैंक मैनेजर रानी कुमारी ने घैलाढ़ पंचायत को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें