Move to Jagran APP

महाष्टमी पर मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मधेपुरा। दुर्गा पूजा से जिले में उत्साह का माहौल है। सभी प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में वैदिक

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM (IST)
महाष्टमी पर मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाष्टमी पर मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मधेपुरा। दुर्गा पूजा से जिले में उत्साह का माहौल है। सभी प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार व श्रद्धा व भक्तिभाव से माता रानी की पूजा की गई। शनिवार को जिलेभर में महाष्टमी को ले काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर, सुभाष चौक स्थित बंगाली दुर्गा मंदिर, गोशाला परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को महाष्टमी को ले काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। कोरोना को ले नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमित दी गई। वहीं दुर्गा पूजा के नवमी के दिन सुबह हवन श्रद्धालुओं के द्वारा हवन किया जाएगा। हवन के लिए सवा घंटे का लगभग मुहुर्त है। वहीं पूजा-अर्चना के बाद रविवार को नवरात्र करने वाली व्रती के द्वारा कन्या पूजन किया जाएगा।

loksabha election banner

मंदिरों में दर्शन करेन पहुंचे श्रद्धालु :

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : नवरात्रा को लेकर प्रखंड व नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। कोरोना महामारी को ले सख्त निर्देश जारी करने के बाद भी श्रद्धालुओ का उत्साह चरम पर है। शुक्रवार सप्तमी पूजा की रात प्रतिमा का पट खालेने के बाद शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे लोग मास्क, ग्लव्स पहनकर पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा अर्चना को लेकर मंदिरों में शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

ग्वालपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मंदिर का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के शाहपुर, डेफरा, चतरा, झिटकिया में माता रानी की पूजा सादगी के साथ हो रही है। कोरोना महामारी को ले सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार इस बार किसी प्रकार भीड़ वाले कार्यक्रम का आयोजन पर पाबंदी लगाई है। इसको लेकर दुर्गा पूजा को ले सादगी के साथ माता रानी की पूजा की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को ले ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा, सीओ सुनील कुमार साह, एएसआई अवधेश कुमार सहित अन्य लगातार गश्त लगाते नजर आ रहे हैं।

पुरैनी : दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मुख्यालय के रायब्रदर्स दुर्गा मंदिर, काली स्थान पुरैनी, मकदमपुर,चंडी स्थान, भगवती मानस कामना मंदिर खेरहो पूर्वी में महाअष्टमी को लेकर काफी संख्या में महिला दर्शन करने पहुंची। नवरात्रा में अष्टमी, नवमी एवं दशमी में पूजा को ले काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा को ले वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दुर्गा सप्तशती पाठ व अखंड चंडी पाठ से क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पट खुलने ही उमड़े श्रद्धालु

बिहारीगंज : प्रखंड के विभिन्न मंदिरों का पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार के कड़े निर्देश को ले दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु नियमों का पालन कर रहे हैं। अष्टमी को ले मंदिरों में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की गई। विभिन्न दुर्गा मंदिर में पूजा कमेटी के सदस्यों के द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दंडाधिकारी मनोज कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार विभिन्न मंदिरों का जायजा लेते दिखे।

नियमों का पालन करते हुए हो रही पूजा संवाद सूत्र चौसा (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय के वैष्णवी दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य आधा दर्जन से अधिक मंदिरों में नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मुख्यालय के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में शाम के समय नवरात्रि के प्रथम दिन से ही संध्या आरती के दौरान कम लोग शामिल हो रहे हैं। फुलौत के दुर्गा मंदिर, अरजपुर भिट्ठा, चिरौरी, अरजपुर गोठ,

लौआलगान, खोपड़ियां सहित अन्य मंदिरों में नियमों का पालन करते हुए पूजा की जा रही है। प्रशासनके द्वारा जारी किए गए गाइडलांइस का पालन करते हुए पूजा की जा रही है।- दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित आसपास के क्षेत्रों में कोविड -19 के बीच नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा-अर्चना एवं दुर्गा सप्तसती के पाठ एवं माता रानी के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिय बना हुआ है। गम्हरिया में दस स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। गम्हरिया में हाट परिसर, पुरानी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, तरावे में कौडिहार व कमलजरी भगवती स्थान, ईटवा जीवछपुर में जीवछपुर के समीप, औराही एकपडहा में एकपडहा, बभनी में हाई स्कूल के मैदान के समीप, बभनी उतर में मां माहेश्वरी मंदिर शिव शक्ति नगर बभनी, दुलार पिपराही, दमहा में पूरी भक्तिभाव के साथ पूजा की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सादे लिबास में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पूजा से श्रद्धालुओं में उत्साह संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा): शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित देवी की प्रतिमा का पट खुलते ही शुक्रवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना को ले जारी गाइडलांइस को ले एहतियात तौर पर खासा इंतजाम किया गया था। शारीरिक दूरी का पालन करवाने के साथ-साथ हाथों को सैनिटाइज करने व मास्क पहने रहने के बाद ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। एक बार में कम से कम लोगों को प्रवेश दिया गया। इससे शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके। क्षेत्र के सार्वजानिक दुर्गा मंदिर परमानंदपुर, दुर्गा मंदिर खुटहा, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर खुर्दा, करवैली, सार्वजानिक दुर्गा मंदिर भतनी, सार्वजानिक दुर्गा मंदिर बसंतपुर, दुर्गा मंदिर बेलारी, दुर्गा मंदिर कुमारखंड भक्तिभाव एवं सादगी के साथ पूजा की जा रही है। माता के जयकारे से माहौल भक्तियम संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): अनुमंडल क्षेत्र के दुर्गा मंदिर का पट खुलते ही शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार अष्टमी एवं नवमी को पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं से नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया। मास्क पहनकर आने वालेा भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर, बीड़ीरणपाल गांव स्थित दुर्गा मंदिर, मंजौरा स्थित मंदिर, खाड़ा स्थित मंदिर, बुधमा, बसगरहा, उदा सहित अन्य जगहों पर भक्तों ने पूजा अर्चना की। पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। इससे पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.