सेविका-सहायिका के साथ सौतेला व्यवहार कर रही राज्य सरकार
मधेपुरा। 15 सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कार्यकर्ताओं ने ग
मधेपुरा। 15 सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कला भवन परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शहर में रैली निकाल प्रदर्शन भी किया। संघ के जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी एवं पल्लवी कुमारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के सभी वर्गो के सामेकित विकास के लिए कई कल्याण योजनाएं चला रही है। सरकार के इस योजनाओं को धरातल पर उतारने में सेविका कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन भी कर रही है। वाबजूद इसके सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस बढ़ती हुई मंहगाई के वाबजूद न्यूनतम मजदूरी से भी कम दर पर सेविका सहायिकाओं से कार्य लिया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि सेविका कार्यकर्ताओं से आवंटित कार्य के अलावा कई तरह का कार्य लिया जा रहा है। इसके बाद भी सेविकाओं को जांच के नाम पर चयन मुक्ति की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। निर्धारित चार घंटे कार्यावधि के विपरित आठ घंटें से अधिक कार्य लिया जा रहा है। सरकार आंगनबाड़ी सेविका के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। सेविका कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर सरकार समय रहते मांगों को पूरी नहीं करती है तो सेविका कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य हो जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के एक शिष्ट मंडल ने डीएम को अपनी 15 सूत्री मांगों का स्मार पत्र भी सौंपा। मौके पर जिला सचिव कुमारी निलम, सेविका बेबी कुमारी, वीभा कुमारी, ममता भारती, किरण कुमारी, नूतन कुमारी, ब्यूटी कुमारी, गीता कुमारी, कुमारी प्रमिला, मधुमाला कुमारी, फरजाना खातुन, संतोष कुमारी, आरूती कुमारी, ¨रकू कुमारी, पूनम प्रभा, निभा कुमारी, मंजू कुमारी, रेणू कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पुनम कुमारी, अंजू जायसवाल, कविता कुमारी, अरूणा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी।
----------------------------
मुख्य मांग
- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा दी जाए
- सरकारी कर्मी का दर्जा मिलने तक सेविका को 18 हजार एवं सहायिका को 12 हजार मानदेय दी जाए
- 54 दिन हड़ताल उपरांत 16 मई 2017 को हुई सफल वार्ता के आलोक में मांगों का शीघ्र निष्पादन किया जाए
- गोवा, तेलंगना एवं अन्य राज्यों की तरह सरकार सेविका को सात हजार एवं सहायिका को 45 सौ का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाए
- सेविका को पर्यवेक्षिका एवं सहायिका को सेविका पद पर पदोन्नति दी जाए
- सेवानिवृति के बाद पांच हजार मासिक पेंशन एवं पांच लाख सहायता राशि एवं बीमा का लाभ दिया जाए
- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन मार्गदर्शिका एवं दंडनिरूपण की प्रक्रिया विधि सम्मत की जाए
- चार घंटे से अधिक कार्य के लिए मजबूर ना किया जाए
- समान काम के लिए समान वेतन मान लागू की जाए
- हड़ताल अवधि का वेतन की कटौती नहीं की जाए
- निर्धारित कार्य के अतिरिक्त कार्य नहीं लिया जाए
- महंगाई के आलोक में मकान किराए भत्ता की राशि में वृद्वि की जाए
- मानदेय का भुगतान नियमित करते हुए लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान की जाए
- बिना भौतिक सत्यापन के पोषाहार राशि की वसूली पर रोक लगाई जाए
- आंगनबाड़ी का निजीकरण नहीं किया जाए