मक्का किसानों को वाजिब कीमत नहीं मिलने पर जताया विरोध
मधेपुरा। किसानों को मक्का फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के साथ साथ सरकारी स्तर पर मक्का की खरीद नहीं
मधेपुरा। किसानों को मक्का फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के साथ साथ सरकारी स्तर पर मक्का की खरीद नहीं होने से परेशान किसानों ने
राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस,हम तथा माकपा नेताओं के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 91 प्रदर्शन कर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मक्का जलाया। इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा सरकार बाजार समिति व्यापार मंडल के ढांचे को समाप्त कर किसानों को बिचौलिए के भड़ोसे छोड़ दिया है। महंगे उर्वरक,पानी समेत अन्य लागत लगाकर किसान अपने तैयार फसलों को बेचने के लिए मारे-मारे फिरते हैं। बिचौलिए औने-पौने दर पर किसानों से फसल खरीद रहे हैं। सरकार का धान अधिप्राप्ति पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। सरकारी दफ्तर बिचौलियों का अड्डा बनकर रह गया है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया।इसके बावजूद गलत तरीके से बिचौलिये काम कर रहें हैं। किसान खेती करके परेशान है तो गरीब वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,कन्या विवाह योजना यहां तक की कबीर अत्येष्ठी की राशि के लिए परेशान हैं। मौके पर माकपा किसान सेल के जिला अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार की नीतियों से किसान मजदूर अल्पसख्यक और अनुसूचित जाति जनजाति के समुदाय के लोग परेशान हैं। मौके पर पूर्व विधायक अमित कुमार भारती,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.प्रकाश,देवनंदन यादव,आपदा प्रबंधन अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू,कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुधन भगत,ई.वीरेंद्र यादव, परमेश्वर यादव,सतेन्द्र कुमार(अधिवक्ता) का.पन्नालाल यादव,लालन कुमार,जगन्नाथ झा,राजकिशोर यादव,श्यामसुंदर यादव,चंदेश्वरी रजक,अशोक यादव,कैलाश ¨सह,पूर्व सरपंच उपेन्द्र यादव,सुक्कन यादव,कृष्णमोहन यादव,अनिल राम, संजय कुमार,नौशेर आलम,पंचायत अध्यक्ष लाल मोहम्मद,राजीव कुमार,नवीन कुमार,प्रखंड महा सचिव श्रवन कुमार चौधरी,प्रकाश मंडल,प्रहलाद यादव,बबलू ऋषिदेव,मिथिलेश कुमार,दिलीप यादव,भोला ¨शह .संजीव कुमार साह,संभु शर्मा,चंद्रकिशोर यादव.राकेश कुमार,धीरज कुमार,श्रवन कुमार ¨सह,योगेन्द्र ऋषिदेव,बबलू यादव,चन्दन कुमार,बेचन साह,नीरज यादव,मंसूर आलम,मु.कलीम,इस्लाम,अशोक राम,मु.इल्यास,रामकृष्ण यादव,सुनील कुमार,शिबू ऋषिदेव,राजीव,धीरेन्द्र कुमार,प्रहलाद कुमार,राजेश कुमार,गौतम कुमार,शौरव कुमार,नवनीत कुमार पवन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
----------------------------------