Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई के विरोध में हम कार्यकर्ताओं ने निकाला जन आक्रोश मार्च

मधेपुरा। डीजल, पेट्रोल, और गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 06:42 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के विरोध में हम कार्यकर्ताओं ने निकाला जन आक्रोश मार्च
बढ़ती महंगाई के विरोध में हम कार्यकर्ताओं ने निकाला जन आक्रोश मार्च

मधेपुरा। डीजल, पेट्रोल, और गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाल कर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर विरोध जताया। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का आक्रोश चरम पर था। सबसे ज्यादा आक्रोश सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला कार्यकर्ताओं में दिख रहा था। महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सरकार जनविरोधी है। बढ़ती महंगाई ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। इसकी ¨चता सरकार को नहीं है। हम के जिला अध्यक्ष मु. शौकत अली ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें आसमान छू रही है। जिसके कारण हर समान का दाम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस महंगाई के कारण आज देश में गरीब मजदूरों और किसानों का हालत बद से बदतर होता जा रहा है। लोग भुखमरी के कगार पर हैं। सरकार इसकी कोई सुध नहीं ले रही है। गरीबों को पांच डीसमल जमीन देने का वादा करने वाली सरकार गरीबों को जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है। हम के नेताओं ने बताया कि यह जन आक्रोश मार्च पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आह्वान पर किया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो फिर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों का स्मार पत्र भी डीएम को सौंपा। मौके पर मधेपुरा के जिला अध्यक्ष मु.शौकत अली, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिषा रानी यादव,किशोर कुमार यादव,पुनम देवी, राजकिशोर सादा, राजद प्रधान महासचिव शंभू कुमार सुमन, राज कुमार ऋषिदेव, आशीष यादव मुन्ना, शंभू प्रसाद मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

----------------------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.